फिर से शुरू होने जा रही है भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा, 14 माह बाद होगा संचालन

Varanasi: 14 माह बाद फिर से भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा शुरू होने जा रही है. नेपाल से पहली बस 26 दिसंबर से शुरू होगी. इसके लिए एजेंसी नामित कर दी गई जो ऑनलाइन टिकट बुक करेगी. नेपाल से मंजू श्री बस सेवा समिति बस संचालित करेगी. बता दें कि काशी से पशुपतिनाथ तक श्रद्धालुओं की सुविधा तथा भारत व नेपाल के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा को शुरू किया गया था.

बंद थी दोनों देशों से भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा

एक बस भारत से और दूसरी नेपाल से चलनी शुरू हुई थी. दोनों देशों से भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा बंद थी. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से अनुबंधित बस के परमिट का नवीकरण नहीं होने के चलते बंद हो गया. यही समस्या नेपाल में भी आई. इससे पहले नेपाल में हालात सामान्य होने व दोनों देशों के बीच आवागमन बहाल होने के बाद दिल्ली काठमांडू अंतरराष्ट्रीय बस सेवा दोबारा शुरू की गई.

बस के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत

इस बस के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि इससे धार्मिक, पर्यटन व व्यावसायिक यात्राएं फिर सुगम हो सकेंगी. यह सेवा दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) द्वारा चलाई जा रही है और इसे 25 नवंबर 2014 को शुरू किया गया था. इसके साथ ही नेपाल की तरफ से मंजूश्री प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से भी भारत नेपाल के बीच बस चालान किया जाता है. नेपाल में हिंसा के बाद यह सेवा रोक दी गई थी. अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है, जिससे भारत व नेपाल के बीच लोगों से लोगों के संपर्क को और मजबूत किया जा सके.

रास्ते में बस की निर्धारित हॉल्टें

बस नई दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल (दिल्ली गेट) से सुबह 10.00 बजे प्रस्थान करती है और काठमांडू के स्वयंभू बस टर्मिनल पर अगले दिन सुबह 9.00 बजे पहुंचती है. रास्ते में बस की निर्धारित हॉल्टें फिरोजाबाद, फैजाबाद (उत्तर प्रदेश), सनौली भारत-नेपाल सीमा, मुग्लिंग (नेपाल) पर होती हैं.

इसे भी पढ़ें. भारत को मिलेगी ब्रह्मोस से भी खतरनाक मिसाइल, पाकिस्तान की उड़ेगी नींद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version