नेपाल दिवस: भारत ने नेपाल सरकार और वहां की जनता को दी बधाई, कहा- हम अटूट दोस्ती के लिए प्रतिबद्ध

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Nepal Relations: हर साल 19 सितंबर को नेपाल दिवस मनाया जाता है. ऐसे में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नेपाल के अपने समकक्ष शिशिर खनाल को नेपाल दिवस पर बधाई दी है. साथ ही उन्होने कहा है कि भारत नेपाल के प्रति अपनी दोस्ती को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. इतना ही नहीं, पड़ोसी देश नेपाल को विनाशकारी बाढ़ के बाद की विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए भारत ने मदद की एक और बड़ी खेप भी भेजी है, जिसमें दवाओं के साथ ही फोरेंसिक का सामान शामिल है.

पड़ोसी देश को भेजी जाने वाली राहत सामग्री की फोटो शेयर करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ‘नेपाल के राष्ट्रीय दिवस पर विदेश मंत्री शिशिर खनाल, वहां की सरकार और जनता को हार्दिक बधाई. हम अपनी गहरी और अटूट दोस्ती को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

नेपाल को राहत सामग्री की 11 टन और खेप भेजी

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के पोस्ट को शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘भारत ने नेपाल को राहत सामग्री की 11 टन और खेप भेजी है. नेपाल की रिकवरी में मदद के लिए राहत सामग्री ले जाने वाला यह भारतीय वायुसेना का नौवां विमान था.’

हालांकि इससे पहले एस जयशंकर ने भेजी गई सामग्री में शामिल सामग्रियों का जिक्र करते हुए कहा कि “नेपाल को राहत सामग्री की एक और खेप (11 टन) भेजी गई, जिसमें दवाएं, फोरेंसिक का सामान, टेंट, हाइजीन किट, स्लीपिंग बैग और अन्य जरूरी चीजें शामिल हैं. साथ ही ये भी कहा कि भारत नेपाल को पुनर्निर्माण में मदद करना जारी रखे हुए है.’

 

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version