भारत पर ट्रंप के 50% टैरिफ लगाने के बाद बदले पाक के सुर, पाकिस्तानी विदेश मंत्री बोले…

Must Read

India-Pakistan : वर्तमान समय में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया, र्टंपके इस फैसले से दुनिया में राजनीति में नया गठजोड़ उभरने लगा है. लेकिन आतंकियों का पनाहगार पाकिस्तान नए गठजोड़ में फिट नहीं हो रही. बता दें कि एक बार फिर पाकिस्‍तान ने सीजफायर को लेकर ट्रंप के खिलाफ बयान देने के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने अपना बयान बदल दिया.

भारत से बातचीत करने की गुजारिश की

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एक बार फिर पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत से बातचीत करने की गुजारिश की है. लेकिन भारत ने पहले ही स्पष्‍ट शब्‍दों में कहा है कि पाकिस्तान के साथ कोई भी बातचीत होगी तो वो आतंकवाद और पीओके को लेकर ही होगी. इस मामले को लेकर इशाक डार का कहना है कि पाकिस्तान भारत के साथ सम्मानजनक तरीके से कंपोजिट डायलॉग शुरू करने को तैयार है.

पाकिस्‍तान ने कुबूल की ये बात

जानकारी देते हुए बता दें कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के समय पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान और उसकी मदद करने वाले देशों के हथियारों की पोल खोल दी. इसके साथ ही इशाक डार ने भी स्वीकार किया कि भारतीय हमले में नुकसान झेलने के बाद पाकिस्तान ने खुद सीजफायर की मांग की थी.

अपनी ही बात से पलटे इशाक डार

इस दौरान देखा जाए तो एक बार फिर पाकिस्तानी विदेश मंत्री अपनी ही बात से पलट गए. ऐसे में एक सवाल पर डार ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के साथ जंग में हवा और जमीन पर अपनी ताकत साबित की थी. लेकिन तब उन्‍होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान बातचीत के लिए नहीं गिड़गिड़ाएगा.

ट्रंप ने इशाक डार की लगाई क्लास

बता दें कि इशाक डार का यह बयान उस समय में आया है जब उनके बयान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति  ट्रंप ने उनकी क्लास लगाई. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री का यह बयान ट्रंप की ओर से बार-बार सीजफायर को लेकर किए जा रहे दावों से उलट था. उनके बयान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होने वाला था, लेकिन ट्रेड डील की बात कर उन्होंने इस जंग को रुकवाया.

 इसे भी पढ़ें :- ट्रंप के टैरिफ से पहले ही शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा सीक्रेट लेटर, भारत-चीन के रिश्ते सुधारने की…

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This