सीमा के पास भारतीय वायुसेना करेगी बड़ा अभ्यास, भारत के मैसेज से पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

New Delhi: भारत की अपनी वायुसेना को लेकर जारी संदेश से पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक, भारत ने 5 मार्च से 12 मार्च तक पाकिस्तान सीमा के दक्षिणी सेक्टर के पास भारतीय वायुसेना (IAF) के बड़े अभ्यास के लिए हवाई क्षेत्र आरक्षित करते हुए नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया है. आधिकारिक तौर पर इसे नियमित सैन्य अभ्यास बताया जा रहा है, लेकिन इस कदम ने इस्लामाबाद की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

अभ्यास से पहले दी जाती है सूचना

आधिकारिक विमानन अधिसूचनाओं के अनुसार यह अस्थायी एयरस्पेस रिजर्वेशन भारतीय वायुसेना के अभ्यास के लिए किया गया है. आमतौर पर ऐसे अभ्यास से पहले यह सूचना दी जाती है ताकि नागरिक हवाई जहाज उस क्षेत्र से दूर रहें और कोई दुर्घटना न हो. लेकिन सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इस फैसले से पाकिस्तान की तरफ चिंता बढ़ गई है. पाकिस्तान इस समय कई मोर्चों पर व्यस्त है.

अफगानिस्तान और ईरान की सीमा पर नजर

उसे अफगानिस्तान और ईरान की सीमा पर नजर रखनी पड़ रही है. साथ ही मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण उसे अरब सागर में भी अपनी नौसेना को सतर्क रखना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि भारत की इस घोषणा के बाद पाकिस्तान ने भी अपनी तरफ से अतिरिक्त सैनिक और हवाई संसाधन तैनात किए हैं, ताकि भारतीय अभ्यास पर नजर रखी जा सके.

पहले से ही काफी दबाव में है PAK की सेना

एक वरिष्ठ सुरक्षा सूत्र के मुताबिक पाकिस्तान की सेना पहले से ही काफी दबाव में काम कर रही है, क्योंकि उसे एक साथ कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालनी पड़ रही है. भारत-पाकिस्तान सीमा का दक्षिणी हिस्सा, जो राजस्थान और पाकिस्तान के सिंध इलाके के पास पड़ता है, पहले भी सैन्य अभ्यासों का गवाह रहा है. जब भी दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता है, इस इलाके में गतिविधियां बढ़ जाती हैं.

पश्चिम एशिया में ठीक नहीं हालात

5 से 12 मार्च तक होने वाला यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है, जब पश्चिम एशिया में हालात ठीक नहीं हैं. वहां चल रहे संघर्षों का असर हवाई यातायात और सैन्य तैयारियों पर भी पड़ा है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच इस तरह के कदम आम हो गए हैं. दोनों देश समय-समय पर सीमा के पास सैन्य अभ्यास करते हैं और उसके लिए हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद करने की सूचना जारी करते हैं.

इसे भी पढ़ें. अबू धाबी से स्‍पेशल फ्लाइट में लौटे 300 भारतीय, आंखों से निकले खुशी के आंसू, आपबीती सुन भावुक हुए परिजन

Latest News

IIP Growth News: जून में भारत की औद्योगिक विकास दर 7.3% रही, निर्यात और घरेलू मांग ने दी अर्थव्यवस्था को मजबूती

जून 2026 में भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रही. विनिर्माण क्षेत्र, इलेक्ट्रिकल उपकरण और ऑटोमोबाइल उद्योग ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि निर्यात और घरेलू मांग ने औद्योगिक गतिविधियों को मजबूती दी.

More Articles Like This

Exit mobile version