भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्‍त व्‍यापार समझौता, आम लोगों को क्‍या होगा इससे फायदा, पढ़े डिटेल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-UK Free Trade Deal: भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच बहु प्रतीक्षित मुक्‍त व्‍यापार समझौते को भारतीय कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी. भारत और ब्रिटेन के बीच इस फ्री ट्रेड डील से देश में कारोबार, रोजगार और आम लोगों की जेब, सभी पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा.

ब्रिटेन से मुक्‍त व्‍यापार समझौते का सीधा सा मतलब ये है कि अब भारत और ब्रिटेन एक-दूसरे के उत्पादों पर भारी टैक्स (इम्पोर्ट ड्यूटी) नहीं लगाएंगे. इससे आयात-निर्यात सस्ता होगा, मुनाफा बढ़ेगा इसके साथ ही कंज्यूमर को कम कीमतों पर बेहतर चीजें मिलेंगी.

आपके लिए क्या होगा सस्ता?

स्कॉच विस्की: बता दें कि अब तक ब्रिटिश स्कॉच पर 150% टैक्स लगता था, जो अब घटकर पहले 75% हो गया है और अगले 10 साल में 40% रह जाएगा. ऐसे में स्कॉच के शौकीनों को यह अब और ज्यादा किफायती दाम में मिल सकेगी है.

बता दें कि भारत में विदेशी शराब का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और स्कॉच विस्की का 2.5% हिस्सा है. ऐसे में दोनों देशों के बीच इस समझौते से यूके की डिस्टिलरी कंपनियों को बड़ा बाजार मिलेगा, हालांकि भारतीय कंपनियों कुछ खास फायदा नहीं होगा.

लग्जरी कारें: अब तक लग्‍जरी कारों का 100% आयात शुल्क था, लेकिन अब कुछ चुनिंदा कारों पर यह सिर्फ 10% रह जाएगा. इससे ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड्स भारत में और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनेंगे.

बिजनेस के लिए सौगात

भारत की ऑटोमोबाइल कंपनियों, जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा को ब्रिटेन के ईवी सेगमेंट में जगह मिलेगी. इस पर कोटा सिस्टम रहेगा, यानी लिमिटेड संख्या में एक्सपोर्ट की अनुमति मिलेगी. इसके साथ ही इससे मेक इन इंडिया EVs को इंटरनेशनल पहचान मिल सकती है.

ब्रिटेन को क्या-क्या एक्सपोर्ट करता है भारत?

  • मोती और कीमती रत्न (5%)
  • न्यूक्लियर रिएक्टर्स और मशीनरी (4%)
  • इलेक्ट्रिकल उपकरण (2%)
  • आयरन और स्टील (5%)
  • एल्युमिनियम (5%)

कुल मिलाकर, भारत का आधा से ज्यादा ब्रिटेन एक्सपोर्ट इन्हीं प्रोडक्ट्स में है. ऐसे में अब दोनों देशों के बीच इस समझौते से इन समानों पर टैक्स कम होगा, यानी भारतीय उत्पाद और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनेंगे.

इसे भी पढें:-Passport Ranking में भारत ने 8 पायदान की लगाई छलांग, 59 देशों में वीजा मुक्त यात्रा संभव, अमेरिका पर मंडरा रहा खतरा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This