जो बाइडन प्रशासन को भारत-अमेरिका के संबंधों को द्विपक्षीय समर्थन जारी रहने की उम्मीद: व्हाइट हाउस

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-US: भारत और अमेरिका के बीच के संबंधों को लेकर व्‍हाइट हाउस की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को उम्मीद है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के दौरान भी भारत-अमेरिका संबंधों के लिए द्विदलीय समर्थन जारी रहेगा.

दरअसल, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने एक सम्मेलन के दौरान कहा कि दोनों देशों के बीच इस द्विपक्षीय संबंध को बढ़ाने के लिए दोनों दलों का मजबूत समर्थन रहा है. ऐसे में हमें उम्मीद है कि ये आगे भी जारी रहेगा.

हिंद-प्रशांत क्वाड को उठाया ऊपर

उन्होंने कहा कि जो बाइडन को इस बात पर बहुत गर्व है कि उनके प्रशासन के दौरान भारत के साथ अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में कितना बदलाव आया है. अर्थात हमने हिंद-प्रशांत क्वाड को ऊपर उठाया है. उन्‍होंने कहा कि हमें पता नहीं कि क्वाड के अंदर और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय रूप से अब तक उनकी कितनी बैठकें हुई हैं.

IMEC पर आगामी प्रशासन से बाइडन की अपेक्षाएं

इसके अलावा, एक सवाल के जवाब में किर्बी ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में बहुत कुछ ऐसा है, जिससे सैन्य से सैन्य, संचार… लोगों के बीच संबंध, आर्थिक संबंध बेहतर हुए हैं. वहीं, क्वाड एवं भारत पश्चिम एशिया यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) पर आगामी प्रशासन से बाइडन की क्या अपेक्षाएं हैं ? इस पर किर्बी ने कहा कि यह निर्धारित करना उनके ऊपर होगा कि वे हिंद-प्रशांत क्वाड का लाभ कैसे उठाते हैं.

इसे भी पढें:-भारत के लिए खतरे की घंटी! यूनुस सरकार की इस चाल से बांग्लादेश में आसानी से हो सकेगी ISI एजेंट्स की एंट्री

 

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This