New Delhi: भारत के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए बुधवार को 15 सदस्यीय टीम जिम्बाब्वे टीम का ऐलान किया गया. बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज के मुकाबले इस बार टीम में कुछ अहम बदलाव हुए हैं. विकेटकीपर-बल्लेबाज तफाद्जवा त्सिगा को पहली बार T20I टीम में चुना गया है, जबकि बल्लेबाजी ऑलराउंडर वेस्ली मधेवेरे और तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहूरी को T20I सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है.
बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली टीम का हिस्सा
इन तीनों खिलाड़ियों ने क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा और ताशिंगा मुसेकिवा की जगह ली है. यह तीनों इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली टीम का हिस्सा थे. न्यामहूरी एक छोटी-मोटी चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण T20I से पहले बांग्लादेश के खिलाफ हुई ODI सीरीज में वे ज्यादा नहीं खेल पाए थे. न्यामहूरी की जगह लेने वाले तनाका चिवंगा टीम में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं. सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे.
भारत के खिलाफ खेलना एक बड़ी चुनौती
सिकंदर रजा की टीम के लिए मौजूदा T20 वर्ल्ड चैंपियन भारत के खिलाफ खेलना एक बड़ी चुनौती होगी. भले ही वर्ल्ड कप के बाद से नई भारतीय टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा हो. जून में आयरलैंड में भारत 2-0 से हार मिली. इसके बाद इंग्लैंड में टी20 और वनडे सीरीज गंवानी पड़ी. त्सिगा ने जिम्बाब्वे के लिए दस टेस्ट खेले हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने व्हाइट-बॉल इंटरनेशनल में डेब्यू नहीं किया है. वहीं मधेवेरे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और ODI खेले थे। उन्होंने अपना आखिरी T20I मैच जुलाई 2025 में खेला था.
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदजवा त्सिगा (विकेटकीपर).
जिम्बाब्वे सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 23 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
दूसरा टी20: 25 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
तीसरा टी20: 26 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
भारतीय क्रिकेट टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह.
इसे भी पढ़ें. दिल्ली के बाद अब पटना में छात्रों का राजभवन मार्च, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े गए आंसू गैस

