भारत-रूस का प्‍लान तैयार…, 10 हजार करोड़ की होगी डील, थर-थर कापेंगे पाकिस्‍तान और चीन  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Air Force: भारतीय वायुसेना लगातार अपनी ताकत बढ़ाने पर फोकस काम कर रही है. इसी सिलसिले में भारत और रूस के बीच रक्षा से जुड़ी करीब 10,000 करोड़ रुपए की मिसाइल डील होने वाली है. फिलहाल अभी इस डील को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है.

सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय की रक्षा खरीद परीषद की बैठक 23 अक्टूबर को होने वाली है, जिसमें इस डील को लेकर बातचीत होगी. भारतीय वायुसेना मिसाइलों को सुरदर्शन और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए खरीदने वाली है. बता दें कि वायुसेना का S-400 डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान के खिलाफ कमाल दिखा चुका है. इसने पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमानों को मार गिराया था.

वायुसेना क्या कर रही है प्लान

दरअसल, भारतीय वायुसेना की योजना S-400 स्क्वॉड्रन की संख्या को बढ़ाना है. हालांकि सेना को पहले ही रूस से तीन स्क्वॉड्रन पहले ही मिल चुके हैं, जो कि ऑपरेशनल हैं. वहीं, अब चौथे स्क्वॉड्रन की भी जल्द ही डिलीवरी हो सकती है. दरअसल चौथे स्क्वॉड्रन की डिलीवरी से ठीक पहले रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया था. साथ ही दोनों देशों के बीच S-500 एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर भी बात चल रही है. भारत और रूस नई एयर-टू-एयर मिसाइलों को लेकर भी बात कर रहे हैं.

ब्रह्मोस के नए वेरिएंट पर भी होगा काम

बता दें कि भारत ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल और उसके नए वेरिएंट को लेकर भी विचार कर रहा है, जिसके लिए रूस के साथ बातचीत भी चल रही है. दरअसल रूस, भारत के रक्षा क्षेत्र का बड़ा साझेदार है, जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के लिए और भी कई अहम कदम उठाने वाला है.

मालूम हो कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के अंत में भारत दौरे पर आने वाले हैं. उनका भारत दौरा काफी अहम माना जा रहा है. इस दौरान भारत और रूस के बीच कई डीलें हो सकती हैं.

इसे भी पढें:-PM Modi ने बोलीविया के राष्ट्रपति चुने जाने पर रोडिगो पाज परेरा को दी बधाई, भारत के साथ संबधों का भी किया उल्लेख

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version