भारत के थल सेना अध्यक्ष ने नेपाल के मुक्तिनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, पीएम ओली और रक्षामंत्री से भी की मुलाकात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Army Chief: भारतीय थल सेना के अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में स्थित मुक्तिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किए. साथ ही उन्‍होंने पोखरा में नेपाल सेना के पश्चिमी डिवीजन मुख्यालय का भी दौरा किया, जहां मेजर जनरल संतोष बल्लभ पौडयाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. वैसे कहा जाता है कि मुक्तिनाथ मंदिर का हिंदू तथा बौद्ध दोनों धर्मों में विशेष धार्मिक महत्व है.

भारत और नेपाल के गहरें संबंधों का प्रतीक

बता दें कि इस मंदिर में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे दिवंगत जनरल बिपिन रावत के सम्मान में एक घंटा स्थापित किया गया है, जो उनके योगदान और सेवाओं का प्रतीक है. दरअसल दिसंबर 2021 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत का निधन हो गया था, जिसके बाद फरवरी 2023 में बिपिन रावत की स्मृति में यहां एक घंटा लगाया गया था, जिसे ‘जनरल रावत बेल’ के नाम से जाना जाता है, यह घंटा भारत और नेपाल के बीच गहरे सैन्य संबंधों का प्रतीक है.

सेना प्रमुख की पांच दिवसीय यात्रा

दरअसल, जनरल द्विवेदी नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक सिगदेल के निमंत्रण पर नेपाल की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को काठमांडू पहुंचे. इस दौरान उन्‍हें राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा नेपाल सेना के जनरल की मानद पदवी से सम्मानित किया गया.जनरल द्विवेदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रक्षा मंत्री मनबीर राय से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आपसी हितों के मुद्दों पर बातचीत हुई.

यह भी पढ़ें:-Maharashtra Assembly Election Result 2024: पीएम मोदी ने महायुति की प्रचंड जीत को बताया ऐतिहासिक, कहा- एकजुट होकर हम और भी ऊँचे उठेंगे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This