भारत लौट रहे परिवार से लिपटकर रो पड़ी अमेरिकन ‘दादी’, बोली- मत जाइए, पड़ोसी की हो रही तारिफ

Must Read

Washington: अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय परिवार की विदाई सुर्खियों में है. यह परिवार जैसे ही अमेरिका छोड़कर भारत लौटने की तैयारी कर रहा था तो इसी बीच उनकी बुजुर्ग अमेरिकी पड़ोसी खुद को रोक नहीं पाईं. वह उन्हें अपना परिवार मान चुकी थीं. विदाई के वक्त आंखों से आंसू बह निकले और बस एक ही बात कहती रहीं- ‘Please don’t go…’ भारतीय परिवार ने जब वापस भारत लौटने का फैसला किया, तब शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी विदाई किसी अपने को इस कदर तोड़ देगी.

रोजमर्रा की छोटी-छोटी मुलाकातें

अमेरिका में घर के पड़ोस में रहने वाली इस बुजुर्ग महिला और भारतीय परिवार के बीच रिश्ता शायद किसी तय योजना के साथ शुरू नहीं हुआ था. रोजमर्रा की छोटी-छोटी मुलाकातें, बातचीत और साथ बिताए पलों ने धीरे-धीरे दोनों के बीच ऐसा अपनापन बना दिया कि पड़ोस की महिला उनके लिए किसी रिश्तेदार से कम नहीं रहीं. सामने आए वीडियो में भारतीय परिवार अपना सामान समेटकर अमेरिका स्थित घर से निकलने की तैयारी करता दिखाई देता है.

आंसुओं को संभाल नहीं पातीं

तभी उनकी बुजुर्ग पड़ोसी वहां पहुंचती हैं. उन्हें विदा करने आईं महिला अपने आंसुओं को संभाल नहीं पातीं. वह भारतीय परिवार को गले लगा लेती हैं और भावुक होकर बार-बार कहती हैं- ‘Please don’t go.’ यानी मत जाइए. बुजुर्ग महिला को इस तरह रोता देख भारतीय व्यक्ति उन्हें संभालने की कोशिश करता है. वह भरोसा दिलाता है कि यह मुलाकात आखिरी नहीं होगी. वह कहता है, ‘उम्मीद है हम फिर आएंगे. मैं आपको फोन करता रहूंगा.’

भारत पहुंचने के बाद भी बना रहेगा संपर्क 

सिर्फ इतना ही नहीं, वह उनसे वादा करता है कि भारत पहुंचने के बाद भी संपर्क बना रहेगा और वह उन्हें भारत से तस्वीरें भेजेगा. लेकिन कुछ रिश्ते शब्दों से ज्यादा गहरे होते हैं. बातचीत के बीच महिला फिर भावुक हो जाती हैं. वह दोनों को गले लगाती हैं और कहती हैं- ‘I love you both.’

इसे भी पढ़ें. India Oil Refining Capacity: भारत बढ़ाएगा ऑयल रिफाइनिंग क्षमता, 272 से 300 MMT प्रति वर्ष करने की तैयारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This