गाजा में भारतीय मूल के इजरायली सैनिक की मौत, हमास के खिलाफ लड़ रहा था जंग

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Origin Israeli Soldier: बीते एक साल में गाजा युद्ध में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गवाई है. इस युद्ध में मरने वाले लोगों में सिर्फ फिलिस्तीन और इजरायल के ही नहीं, बल्कि विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. गाजा में इजरायल सेना की घुसपैठ के एक साल बाद भी हमास लड़ाके लगातार उन्‍हें टारगेट कर रहे है. ऐसे में ही हमास के ताजे हमले में एक भारतीय मूल के सैनिक की मौत हो गई.

दरअसल, 12 नवंबर को हमास के लड़ाकों ने ज़ोलैट की सैन्य यूनिट पर घरेलू एंटी टैंक शेल से हमला किया. हमास के इस हमले में 3 अन्य इजरायली सैनिकों के साथ स्टाफ सार्जेंट गैरी ज़ोलैट की मौत हो गई. इस घटना के बाद इजरायल ने जांच शुरू कर दी है.

दो बहने भी इजरायली सेना में

बताया जा रहा है कि ज़ोलात गाजा युद्ध में IDF की केफिर ब्रिगेड की 92वीं बटालियन में तैनात थे और अपनी अनिवार्य सैन्य सर्विस पूरी करने वाले थे, तभी उनकी मौत हो गई. ज़ोलाट समुदाय से यहूदी भारत के मिजोरम और मणिपुर से इजरायल गए हैं. गैरी ज़ोलैट 7 अक्टूबर 2023 के बाद से मारे गए दूसरे भारतीय मूल के सैनिक हैं. वहीं, इनकी दो बहने भी इजरायली सेना में है.

इसे भी पढें:-दोबारा नहीं होगी ऐसी गलती…, दिवाली के मेनू ‘कांड’ को लेकर ब्रिटिश PM के दफ्तर ने मांगी माफी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This