जल्द से जल्द वापस करना चाहिए…किस मामले को लेकर रूस पर भड़का भारत, कर दी ये डिमांड

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indians in Russian Army: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्‍द ही भारत का दौरा करने वाले है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दरअसल इस साल भारत-रूस वार्षिक समिट का मेजबान भारत ही हैं, जिसे लेकर दोनों देशों के डेलीगेशन के बीच तैयारियां की जा रही है. इसी बीच भारत ने रूस से अपनी मांग को दोहराई है.

दरअसल भारत लगातार रूस से ये बात कह रहा है, उसे रूसी सेना में मौजूद भारतीयों को वापस करना चाहिए.  इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर से जवाब जारी किया है. मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सशस्त्र बलों में काम कर रहे 12 भारतीयों की मौत हुई है, जबकि अभी भी 18 सेना में सेवारत हैं, लेकिन उनमें से 16 लोगों के ठिकानों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. यानी रूस ने उन्‍हें लापता करार दिया है.

96 लोगों की हो चुकी है वापसी

रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सेना में करीब 126 भारतीय नागरिक काम कर रहे थे, जिनमें से 96 लोगों की भारत वापसी हो चुकी है, लेकिन अभी भी 18 भारतीय नागरिक वहां कार्यरत है. हालांकि भारत ने रूस से साफ तौर पर कहा है कि जल्द से जल्द वहां जितने भी भारतीय सेवारत हैं, उनकी सकुशल वापसी करवाई जाए.

लापता नागरिकों के संपर्क में भारतीय विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रूसी पक्ष ने उन्हें लापता के रूप में वर्गीकृत किया है. हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय रूसी अधिकारियों द्वारा लापता बताए गए सभी 16 भारतीयों के परिवारों के संपर्क में है. उन्होंने कहा कि रूस में लापता भारतीयों का पता लगाने और उन्‍हें जल्‍द ही स्वदेश वापस लाने के लिए अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं.

रूस में एक भारतीय नागरिक की मौत  

इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने हाल ही में रूसी सेना में तैनात केरल के एक भारतीय की मौत की पुष्टि की थी. त्रिशूर के रहने वाले बिनिल टीबी की मौत की खबर सोमवार को सबसे पहले उनके एक रिश्तेदार ने सार्वजनिक की थी. रणधीर जायसवाल ने बिनिल की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्‍होंने कहा कि मॉस्को में भारतीय दूतावास उनके शव को वापस लाने के लिए रूसी अधिकारियों के संपर्क में है. वहीं, घायल हुए एक अन्य निवासी का फिलहाल मॉस्को के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जिसके संपर्क में दूतावास घायल व्यक्ति और रूसी अधिकारियों के संपर्क में है.

इसे भी पढें:-ईरान पर इजरायली हमले से जुड़ी जानकारी लीक कर रहा CIA कर्मचारी दोषी करार, आरोपो को खुद किया स्वीकार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This