भारत के मोस्ट वॉन्टेड जाकिर नाइक का पाकिस्तान ने किया स्वागत, इंटरनेट पर यूजर्स ने लगाई लताड़

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Zakir Naik Pakistan Tour: भारत का मोस्ट वॉन्टेड और इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक मलेशिया से पाकिस्तान पहुंच गया है. 30 सितंबर, सोमवार को कट्टरपंथी नाइक का इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया. सूत्रों के मुताबिक, नाइक 28 अक्टूबर तक भारत के सबसे बड़े दुश्मन देश पाकिस्तान में ही रहेगा. ऐसे में उसकी इतने दिनों की यात्रा के पीछे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये पाक सरकार और उसकी खुफिया एजेंसी की कोई साजिश हो सकती है.

भारत भी जमाए हुए है अपनी नजरें

दरअसल, भगोड़ा जाकिर नाइक 28 अक्टूबर तक पाकिस्तान में ही धाक जमाए रहेगा. अपने इस दौरे पर वो इस्लामाबाद, कराची, लाहौर जैसे बड़े शहरों में भाषण देगा. पाकिस्तान ने जाकिर नाइक को ऐसे समय पर निमंत्रण दिया है, जब कश्मीर में चुनाव चल रहे हैं. ऐसे में ये उसकी कोई बड़ी चाल हो सकती है, क्योंकि नाइक अपने भड़काऊ और नफरती भाषण से इस चुनाव में खलल डाल सकता है. उसके पाकिस्तान दौरे पर भारत भी अपनी नजरें जमाए हुए है.

कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा जाकिर नाइक

सूत्रों के मुताबिक, जाकिर नाइक पाकिस्तान में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा. इसके अलावा वो शुक्रवार की नमाज सभाओं को भी लीड करेगा. बता दें कि जाकिर नाइक को भारत में कई कानूनी मामलों का सामना करना पड़ा है, जिसमें अपने भाषण से नफरत फैलाने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप शामिल हैं. वो अपने नफरती भाषण से लोगों को बांटना चाहता था. कानूनी मामलों के चलते वो 2016 में मलेशिया भाग गया.

इंटरनेट पर यूजर्स ने लगाई लताड़

वहीं, अब जाकिर नाइक के पाकिस्तान पहुंचने पर इंटरनेट पर बवाल मच गया है. सोशल मीडिया यूजर्स जमकर पाकिस्तान को लताड़ लगा रहे हैं. एक ने लिखा, ‘दूसरा जाएगा कहां, पाकिस्तान ही आतंकियों का पनाहगार है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पीएम मोदी, डोभाल और जयशंकर को भेजकर इस भगोड़े को तुरंत पकड़ कर लाने के लिए कहें.’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘शायद जाकिर नाइक नागरिकता लेने के लिए पाकिस्तान गया है.’

शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर पहुंचा पाकिस्तान

बता दें कि जाकिर नाइक शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर अपने बेटे फारिक जाकिर के साथ पाकिस्तान पहुंचा है. वो अपने 15 दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री शरीफ, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती, सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह से मुलाकात करेगा.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी नागरिक को ऑस्ट्रेलिया में होगी सजा, गुटका साहिब से जुड़ा है मामला

Latest News

INDIA गठबंधन की ‘वोट चोरी’ रैली से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 270 CAPF कंपनियां 16 नवंबर तक रहेंगी तैनात

INDIA Bloc Rally: दिल्ली में आगामी राजनीतिक रैली और संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त...

More Articles Like This