इस्लामिक स्कूल के मलबे से 12 और छात्रों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 तक पहुंची

Indonesia: इंडोनेशिया में इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल के प्रार्थना कक्ष के ढहने के बाद उसके मलबे में दबे 12 और छात्रों के शव बरामद किए जा चुके हैं. इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है. यह जानकारी लापता हुए छात्रों की तलाश कर रहे बचाव कर्मियों ने दी है. यह इमारत 29 सितंबर को उस समय ढह गई जब छात्र दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे. इनमें ज्यादातर छात्र थे.

स्कूल की इमारत का अवैध रूप से किया जा रहा था विस्तार

इंडोनेशिया के जावा द्वीप के सिदोअर्जो में स्थित सौ साल पुराने अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की इमारत का अवैध रूप से विस्तार किया जा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि केवल एक छात्र ही सुरक्षित बच पाया जबकि चोटिल हुए 99 छात्रों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. गंभीर रूप से घायल चार छात्र सोमवार तक अस्पताल में भर्ती रहे.

बचावकर्मियों ने मलबे से 12 शव निकाले

इमारत ढहने के तीन दिन बाद छात्रों के जीवित बचने के कोई संकेत नहीं मिलने पर अधिकारियों ने पिछले हफ्ते तेजी से मलबा हटाने का काम पूरा करने के लिए भारी उत्खनन मशीनों का सहारा लिया. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि बचावकर्मियों ने सोमवार को मलबे से 12 शव निकाले. बचावकर्मी अब भी दो छात्रों की तलाश कर रहे हैं जो कथित तौर पर लापता हैं. किसी के भी जीवित बचने की उम्मीद नहीं है.

शव ऐसी हालत में थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल था

अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर शव ऐसी हालत में थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल था. रिश्तेदारों ने पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी पड़ोसी शहर सुरबाया के भयांगकारा पुलिस अस्पताल में पहचान में मदद के लिए डीएनए नमूने उपलब्ध कराए.

इसे भी पढ़ें. महर्षि वाल्मीकि जयंती आज, राष्ट्रपति मुर्मू, PM Modi ने देशवासियों को दी बधाई

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version