बिट्रेन के PM सुनक की सुरक्षा में भारी चूक, अवैध तरीके से आवास में घुसे 4 लोग; जानिए फिर क्या हुआ

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International News: एक तरफ जहां ब्रिटेन में आम चुनाव को लेकर सियासत तेज है. वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सुरक्षा में चूक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के उत्तरी इंग्लैंड स्थित आवासीय परिसर में अवैध तरीके से घुस गए. पीएम सुनक के घर में घुसने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला बिट्रेन के उत्तरी यॉर्कशायर के किर्बी सिगस्टन गांव का है. पीएम सुनक के किर्बी सिगस्टन गांव में स्थित जिस घर में आरोपी अवैध तरीके से घुसे उसे उन्होंने 2015 में खरीदा था. अवैध तरीके से पीएम सुनक के घर में घुसने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बता दें कि नॉर्थ यॉर्कशायर पुलिस ने बताया कि उन्हें मंगलवार की दोपहर इस बारे में जानकारी मिली थी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल नॉर्थ यॉर्कशायर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

वीडियो आया सामने

बिट्रेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के घर में घुसे लोगों का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो को ‘यूथ डिमांड’ नाम के एक समूह ने शेयर किया है. जिसमे एक युवक पीएम सुनक के आवासीय परिसर पर तालाब के पास दिखाई दे रहा है. जानकारी के मुताबिक, यूथ डिमांड संगठन इजराइल को ब्रिटेन के समर्थन का विरोध करता है. यह संगठन सरकार से 2021 में जारी तेल और गैस लाइसेंस रद्द करने की मांग भी कर रहा है.

पीएम सुनक ने की थी निंदा 

ज्ञात हो कि पीएम सुनक ने इस साल की शुरुआत में यूथ डिमांड संगठन की निंदा भी की थी. उस समय इस समूह से जुड़े लोगों ने लेबर नेता कीर स्टारमर के घर पर एक बैनर लटकाया था. इसमें लिखा था ‘हत्या बंद करो’ इसे इजराइल और हमास की जंग से जोड़कर देखा गया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This