International News: मेक्सिको में शराब फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 मजदूरों की मौत; आसपास के इलाके खाली

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International News: मेक्सिको से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक शराब कारखाने में भीषण विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट के चलते पूरे कारखाने में आग लग गई. इसकी चपेट में आए 5 श्रमिकों की मौत हो गई है और 2 घायल हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मेक्सिको के  जालिस्को राज्य का है. जहां शराब फैक्ट्री में विस्फोट के चलते आग लग गई. इस भीषण आगजनी में 5 श्रमिकों की जान चली गई है और 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही राहत बचाव की टीम मौक पर पहुंची है और लोगों को बचाने का काम कर रही है.

आसपास के इलाके खाली

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं, राज्य नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गयी है और दो लोग घायल हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है. एजेंसी ने बताया कि सभी मृतक और घायल कारखाने में काम करते थे. अधिकारियों ने बताया कि आपात सेवाओं ने एहतियात के तौर पर कारखाने के आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया. हालांकि, आग पर काबू पाने के बाद अब निवासियों को उनके घर लौटने की अनुमति दे दी गयी है.

शराब फैक्ट्री में विस्फोट कैसे हुआ और आग कैसे लगी इस बारे में पता नहीं चल सका है. फिलहाल राज्य के नागरिक सुरक्षा निदेशक विक्टर ह्यूगो रोल्डन ने बताया कि विशेषज्ञ यह जांच कर रहे हैं कि विस्फोट की वजह क्या थी.

परिजनों को सरकार से उम्मीद

बता दें कि मजदूरों की मौत होने से परिवारों में कोहराम मच गया है. अस्पताल में एक अन्य श्रमिक की हालत भी गंभीर है. अभी तक राज्य और केंद्र सरकार की ओर से मुआवजे का ऐलान नहीं किया गया है. पीड़ित परिवारजनों को उम्मीद है कि सरकार की ओर से उनकी मदद की जाएगी.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version