मुंबई में IPL इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला शव, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस!

Must Read

Mumbai: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बीच एक घटना से हड़कंप मच गया है. बीसीसीआई के साथ टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्ट क्रू का हिस्सा रहे 76 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. वह मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित मशहूर ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे, जहां सोमवार को उनका शव कमरे के फर्श पर पड़ा मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी तक किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या साजिश के संकेत नहीं मिले हैं.

हर पहलू को खंगाल रही है पुलिस

फिलहाल, पुलिस अब इस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. जानकारी के मुताबिक, इयान 24 मार्च से ही IPL की कवरेज के सिलसिले में होटल में रुके थे. 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले के बाद वह अपने कमरे (नंबर 2715) में लौट गए थे.

बार-बार संपर्क करने की कोशिश नाकाम

अगले दिन यानी 30 मार्च को जब होटल रिसेप्शन से उन्हें फोन किया गया, तो वहां से कोई जवाब नहीं आया. बार-बार संपर्क करने की कोशिश नाकाम होने के बाद होटल स्टाफ उनके कमरे तक पहुंचा. जब कमरे के अंदर से कोई हलचल महसूस नहीं हुई, तो स्टाफ ने मास्टर की का इस्तेमाल कर दरवाजा खोला. अंदर का नजारा हैरान करने वाला था.

आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज

इयान जमीन पर बेसुध गिरे हुए थे. होटल के इन-हाउस डॉक्टर को तुरंत मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही मरीन ड्राइव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने फिलहाल इसे आकस्मिक मृत्यु (ADR) के तौर पर दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तान: स्कूल पर हमला, उग्रवादियों ने फरहाया अपना झंडा, मुठभेड़ में सेना ने 9 को किया ढेर

Latest News

पाकिस्तान में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 11 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Accident in Pakistan: पाकिस्तान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पंजाब प्रांत में बुधवार को...

More Articles Like This