पाकिस्तान: स्कूल पर हमला, उग्रवादियों ने फरहाया अपना झंडा, मुठभेड़ में सेना ने 9 को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Crime: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है. यहां उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सरकारी स्कूल पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया. बताया गया है कि इस हमले के बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम नौ उग्रवादी मारे गए. मंगलवार को पाकिस्तान पुलिस ने यह जानकारी दी.

उग्रवादियों ने स्कूल पर लगाया अपना झंडा

पुलिस ने बताया कि सोमवार को उग्रवादियों ने खैबर जिले के बारा तहसील के आका खेल इलाके में स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल ख्वाजा मीर कलाय पर हमला कर दिया. स्कूल भवन पर कब्जा करना हमलावरों का मकसद था. हमले के दौरान उग्रवादियों ने स्कूल से पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज उतारकर अपना झंडा लगा दिया. 

पाकिस्तानी सुरक्षा बल की उग्रवादियों से हुई मुठभेड़

इसकी सूचना मिलते ही पाकिस्तानी सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और उग्रवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई. काफी देर तक हुई गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने नौ उग्रवादियों को मार गिराया और स्कूल पर दोबारा कब्जा हासिल कर लिया. इसके बाद स्कूल पर फिर से पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया गया. इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी उग्रवादी संगठन ने नहीं ली है. 

उग्रवादियों ने हमले के दौरान स्कूल पर कब्जे और झंडा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था, जिसका उद्देश्य प्रचार करना बताया जा रहा है. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, ताकि किसी भी फरार उग्रवादी और उनके सहयोगियों को पकड़ा जा सके. फिलहाल, स्कूल परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया है.

Latest News

India-Maldives Relations: मालदीव को भारत की बड़ी मदद, जरूरी वस्तुओं के निर्यात को मंजूरी, बुर्किना फासो को भी भेजी सहायता

India-Maldives Relations: भारत ने अपने पड़ोसी देश मालदीव की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक अहम कदम उठाया...

More Articles Like This