IPL 2027 में युवराज सिंह की एंट्री? दिल्ली कैपिटल्स के बन सकते हैं हेड कोच, DC सपोर्ट स्टाफ में होने वाला है बड़ा बदलाव

New Delhi: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह अब फ्रेंचाइज़ी के साथ नई भूमिका में नजर आ सकते हैं. भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह आईपीएल 2027 से दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो सकते हैं. वहीं, सौरव गांगुली के दोबारा फ्रेंचाइज़ी के नियंत्रण में आने के साथ उन्हें सपोर्ट स्टाफ का प्रमुख बनाए जाने की उम्मीद है.

आईपीएल करियर 11 साल लंबा रहा

इस खबर की पुष्टि DC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी की है. युवराज सिंह का आईपीएल करियर 11 साल लंबा रहा, जिसमें उन्होंने 132 मैचों में 2750 रन बनाए उनका औसत 24.77 और स्ट्राइक रेट 129 रहा. उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए, जबकि उनका सर्वाधिक स्कोर 83 रन रहा. अब उनकी विशेषज्ञता दिल्ली कैपिटल्स की गिरती स्थिति को सुधार सकती है.

खिलाड़ियों के बीच काफी लोकप्रिय

44 वर्षीय युवराज सिंह युवा खिलाड़ियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उन्होंने अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों को किसी न किसी स्तर पर ट्रेनिंग दी है. यही वजह है कि DC ने इस विस्फोटक बल्लेबाज और प्रभावी लेफ्ट-आर्म स्पिनर को अपने साथ जोड़ने का फैसला किया है. कौन नहीं चाहेगा कि युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी डगआउट में हों? उनके कई पूर्व साथी जैसे आशीष शर्मा,जहीर खान और वीरेंद्र सहवाग पहले ही आईपीएल में कोचिंग कर चुके हैं.

युवाओं के साथ काफी समय बिताया

युवराज थोड़ा देर से सही,लेकिन उन्होंने युवाओं के साथ काफी समय बिताया है और इस भूमिका की मांग को अच्छे से समझा है. वह सिर्फ ट्रेनिंग नहीं देते, बल्कि खिलाड़ियों को मेंटर भी करते हैं यह केवल फोन कॉल या वर्चुअल सेशन तक सीमित नहीं है वह मैदान पर घंटों बिताते हैं, नेट्स के पीछे खड़े होकर धूप में खिलाड़ियों के साथ काम करते हैं. उनका यह हैंड्स-ऑन अप्रोच कई खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है.

उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम IPL 2026 में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. टीम 7 जीत और 7 हार के साथ छठे स्थान पर रही. बल्लेबाजी अहम मौकों पर फेल रही, जबकि गेंदबाजी भी कमजोर नजर आई. फिलहाल टीम के कोचिंग स्टाफ में वेनूगोपाल राव क्रिकेट डायरेक्टर, हेमांग बदानी हेड कोच,इयान बेल असिस्टेंट कोच और मुनाफ पटेल बॉलिंग कोच के रूप में शामिल हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर युवराज सिंह इस सेटअप से जुड़ते हैं, तो क्या वह दिल्ली कैपिटल्स को नई दिशा दे पाएंगे.

इसे भी पढ़ें. US से डील के विरोध में उतरे ईरान के कट्टरपंथी संगठन, स्विट्जरलैंड नहीं पहुंचा तेहरान का प्रतिनिधिमंडल!

Latest News

लखनऊ अग्निकांडः अब तक 15 बच्चों की मौत, PM मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Lucknow Fire Incident: सोमवार की दोपहर लखनऊ के अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग लग गई....

More Articles Like This

Exit mobile version