दिशा बदलकर हमला…, दुश्मन को आसानी से भ्रमित करने में सक्षम ईरान की ये मिसाइल

Iran Dancing Missile : वर्तमान में मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने पहली बार अपनी उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है. ऐेसे में रिपोर्ट का कहना है कि ईरान ने इजरायल और अमेरिका से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई मिसाइलें दागीं. बता दें कि इनमें उसकी खास मानी जाने वाली Sejjil missile भी शामिल थी. बताया जा रहा है कि यह वही मिसाइल है जिसे युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार इस्तेमाल किया गया है. ऐसे में इस मिसाइल की खासियत की बात करें तो यह हवा में अपनी दिशा बदलने की क्षमता रखती है इसलिए इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Sejjil missile ईरान द्वारा विकसित दो-स्टेज वाली सॉलिड फ्यूल बैलिस्टिक मिसाइल है. बता दें कि इसे पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किया है. इतना ही नही बल्कि इस मिसाइल को साज्जिल, अशौरा या अशुरा जैसे और भी कई नामों से भी जाना जाता है. इसके साथ ही यह मध्यम दूरी की मिसाइल लगभग 2000 किलोमीटर तक मार कर सकती है और करीब 700 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने में सक्षम मानी जाती है.

क्‍यों पड़ा डांसिंग मिसाइल नाम

बता दें कि इस मिसाइल को डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है क्योंकि यह ऊंचाई पर उड़ते समय अपनी दिशा बदल सकती है और दुश्‍मनों के मिसाइलों को आसानी से भ्रमित कर सकती है. इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी यह क्षमता इजरायल की रक्षा प्रणाली Iron Dome जैसी तकनीकों से बचने में मदद कर सकती है.

1900 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सफल

अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार यह मिसाइल लगभग 18 मीटर लंबी है. इसका कुल वजन लगभग 23,600 किलोग्राम बताया जाता है. इसके साथ ही यह सॉलिड फ्यूल सिस्टम इसे रणनीतिक बढ़त देता है, क्योंकि ऐसे मिसाइलों को तरल ईंधन वाली पुरानी मिसाइलों की तुलना में जल्दी तैयार करके लॉन्च किया जा सकता है. बता दें कि कई परीक्षण में यह करीब 1900 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सफल रही.

इसे भी पढ़ें :- Adani Power Deal: महाराष्ट्र से अदाणी पावर को मिला 1,600 मेगावाट बिजली सप्लाई का बड़ा ऑर्डर

More Articles Like This

Exit mobile version