‘ट्रंप समेत सारे अमेरिकी नेतृत्व का मर्डर’, ईरान से आया विवादित वीडियो, पूरे मिडिल ईस्ट में भूचाल

Must Read

US-Iran War: अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच ईरान से जुड़ा एक और विवादित प्रोपेगेंडा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार को निशाना बनाते हुए धमकी भरे संदेश दिखाए गए हैं. वायरल वीडियो में उन स्थानों का जिक्र किया गया है जहां अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप अक्सर जाती हैं. वीडियो में दावा किया गया है कि ये स्थान किसी संभावित हमले के लिए उपयुक्त हो सकते हैं.

ट्रंप परिवार के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट

सुरक्षा विशेषज्ञ इसे धमकी भरे प्रोपेगेंडा का हिस्सा मान रहे हैं. इससे पहले भी ईरान समर्थक मंचों पर ट्रंप परिवार के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट और खून के बदले खून जैसे नारे सामने आ चुके हैं. वीडियो में एक काल्पनिक दृश्य दिखाया गया है, जिसमें अमेरिकी नेतृत्व को पूरी तरह समाप्त होते हुए दर्शाया गया है. हालांकि वीडियो की सत्यता और इसके आधिकारिक स्रोत की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है.

ट्रंप को अकेले सोते हुए दिखाया

वीडियो का सबसे चर्चित पहलू यह रहा कि इसमें डोनाल्ड ट्रंप को अकेले सोते हुए दिखाया गया है, जबकि मेलानिया ट्रंप कहीं नजर नहीं आतीं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसी बात को लेकर सवाल उठाए और इसे वीडियो का सबसे असामान्य विवरण बताया. हाल के महीनों में तेहरान में लगे कुछ पोस्टरों और सोशल मीडिया पोस्टों में ट्रंप परिवार के कई सदस्यों को निशाना बनाते हुए धमकी भरे संदेश सामने आए थे.

ट्रंप और परिवार के अन्य सदस्यों का उल्लेख

इनमें डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप, इवांका ट्रंप, बैरन ट्रंप और परिवार के अन्य सदस्यों का उल्लेख किया गया था. ईरान और अमेरिका के बीच हालिया संघर्ष के बाद भले ही प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई में कुछ कमी आई हो, लेकिन दोनों देशों के बीच बयानबाजी और मनोवैज्ञानिक युद्ध लगातार जारी है. ट्रंप पहले सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि यदि उनके या उनके परिवार पर किसी प्रकार का हमला होता है, तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी का GenZ वीडियो फेसबुक से गायब, META ने बताई वजह, मांगी माफी

Latest News

तंजानिया के हाथ लगा गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल

Africa celebration: अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लगा है. अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया...

More Articles Like This