डील को लेकर अफवाह फैला रहे हैं ट्रंप, नहीं हुई कोई बातचीत, ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को किया खारिज

US-Iran Deal: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ डील वाले बयान को सिरे से खारिज कर दिया है. बयान के कुछ घंटों बाद ही अमेरिका की सच्चाई सामने आ गई. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि दोनों देशों के बीच कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है. ऐसी खबरें सिर्फ अटकलें हैं. ट्रंप ने एक बयान में इस बात पर जोर देकर कहा कि ईरान के साथ युद्ध का एक शानदार समझौता तय किया है.

समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद

ट्रंप ने यह भी कहा था कि अगले कुछ दिनों में इस समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. ह्वाइट हाउस में पत्रकारों को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि सप्ताहांत पर यूरोप में एक हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया जायेगा. इसमें अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे डी वेंस शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि दस्तावेज अंतिम रूप में हैं और यह समझौता प्रक्रिया बेहद जल्द पूरी हो जायेगी. यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई इस समझौते के लिए सहमत हो गये हैं?

अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं

ट्रंप ने कहा कि मेरी समझ से इसका जवाब हां है. इस संभावित समझौते को थोड़ा वैचारिक करार देते हुए ट्रंप ने कहा कि यह एक बेहद मजबूत सहमति पत्र है और ऐसा कुछ है, जो पूरा होने जा रहा है. ईरान ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह युद्ध विराम के लिए अमेरिकी शर्तों पर सहमत हो गया है. अमेरिका-इजरायल ने बीते 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ यह युद्ध शुरू किया था. इससे पहले गुरुवार को ट्रंप ने लगातार तीसरे दिन ईरान पर हमला करने का संकल्प लिया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका ने इस कारर्वाई को रद्द कर दिया है.

इसे भी पढ़ें. इंग्लैंड में भारतीय युवक की धारदार हथियार से ह़त्या, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में छाया मातम

Latest News

भाजपा की पदयात्रा: CM योगी बोले- सपा के ‘बबुआ’ को कोई समझाए कि लोकतंत्र में बदला नहीं, बदलाव होता है

Bjp Padyatra: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार...

More Articles Like This

Exit mobile version