तेहरान ने पाकिस्तान में की एयरस्ट्राइक, क्या नेतन्याहू की गलती या साजिश?

Iran : लंबे समय से ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जंग का असर अब पाकिस्‍तान पर भी दिखने लगा है. बता दें कि तेहरान में पाकिस्तानी दूतावास और वहां के पाकिस्तानी राजदूत के आवास के बहुत करीब इजरायली एयरस्ट्राइक हुई. पाकिस्‍तानी मीडिया की ओर से बताया जा रहा है कि धमाकों की आवाजें दूतावास परिसर तक आईं, जिससे वहां मौजूद राजनयिक और स्टाफ बुरी तरह हिल गए. फिलहाल अच्‍छी खबर यह है कि किसी की जान नहीं गई और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी दूतावास तेहरान में पाकिस्तान की संप्रभु जमीन माना जाता है. यहां पाकिस्तान सरकार का पूरा मालिकाना हक है. इस दौरान पाकिस्‍तान के इस इलाके में हमला होना गंभीर माना जा रहा है. बता दें कि घटना के तुरंत बाद दूतावास के अंदर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. राजनयिक अभी भी सदमे में हैं, लेकिन उन्होंने तुरंत अपनी सुरक्षा व्यवस्था चेक की और सब ठीक पाया.

‘तीनों देश शटल डिप्लोमेसी चला रहे हैं’

बताया जा रहा है कि यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र मिलकर अमेरिका और ईरान के बीच शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, तीनों देश शटल डिप्लोमेसी चला रहे हैं, यानी दोनों पक्षों के बीच मैसेज पास कर रहे हैं. इतना ही नही बल्कि बातचीत का रास्ता निकालने की कोशिश में जुटे हैं. पाकिस्तान ने तो यहां तक कहा है कि वो दोनों देशों के बीच बातचीत की मेजबानी भी करने को तैयार है.

मध्यस्थता की कोशिशों के बीच एक चेतावनी

फिलहाल इस मामले को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है. इसे लेकर कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह हमला गलती से हुआ हो सकता है, तो वहीं कुछ का कहना है कि यह पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों के बीच एक चेतावनी भी हो सकती है.

जंग में दोनों तरफ से भारी बमबारी

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में तेहरान में इजरायल के हवाई हमले जारी हैं. साथ ही ईरान भी इस हमले का करारा जवाब दे रहा है. इस जंग में दोनों तरफ से भारी बमबारी हो रही है. पाकिस्तान ने पहले भी ईरान पर हुए हमलों की निंदा की थी और शांति की अपील की थी. वर्तमान में भी स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई है. ऐसे में हालात को देखते हुए पाकिस्तानी दूतावास के स्टाफ को सतर्क रहने को कहा गया है.

मध्य पूर्व के बीच के रिश्तों को नई दिशा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व के बीच के रिश्तों को नई दिशा दे सकती है. बता दें कि पाकिस्तान ईरान के साथ अच्छे संबंध रखता है और साथ ही अमेरिका के साथ भी बैलेंस बनाए रखने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में अब देखना यह है कि यह स्ट्राइक शांति की कोशिशों पर कितना असर डालती है.

इसे भी पढ़ें :- अमेरिका में ऐतिहासिक फैसला, अब डॉलर पर होगा डोनाल्ड ट्रंप का सिग्नेचर, टूटा 165 साल का रिकॉर्ड

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version