ईरान ने भारतीयों के लिए वीजा-फ्री सुविधा की निलंबित, जानें ऐसा क्यों किया?

Must Read

Iran : भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ईरान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि ईरान ने आम भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट सुविधा निलंबित कर दी है. यह जानकारी खुद भारत के विदेश मंत्रालय ने दी है. इतना ही नही बल्कि इसके पीछे की वजह भी सामने आई है.

इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय का कहना है कि रोजगार के झूठे वादे या अन्य देशों में पारगमन का आश्वासन देकर भारतीयों को बहकाकर ईरान ले जाने की कई घटनाओं को देखते हुए ये फैसला किया गया है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ऐसी कई घटनाएं सरकार को देखने को मिलीं, यही कारण है कि ईरान ने ये फैसला लिया है.

भारतीयों के लिए निलंबित की गई सुविधा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ईरान ने आम भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट सुविधा 22 नवंबर से निलंबित कर दी है. ऐसे में विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस सुविधा का गलत तरीके से इस्तेमाल ना हो, ये सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है.

भारतीय नागरिकों को वीजा लेना जरूरी

बता दें कि अब ईरान जाने के लिए आम पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिकों को वीजा लेना जरूरी होगा. क्‍योंकि मंत्रालय का कहना है कि ‘‘लोगों को आम भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीजा छूट सुविधा का फायदा उठाकर ईरान की यात्रा पर ले जाया गया. इतना ही नही बल्कि ईरान पहुंचने के बाद उनमें से कई लोगों का अपहरण कर लिया गया और फिरौती मांगी जाने लगी.’’

विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को दी चेतावनी

इसके साथ ही उन्‍होंने सलाह देते हुए ये भी कहा कि जो भी भारतीय ईरान जाने के इच्छुक हैं, वह अलर्ट मोड में रहें और साथ ही अगर कोई एजेंट वीजा-मुक्त यात्रा या ईरान के रास्ते तीसरे देशों में आगे की यात्रा की पेशकश करे तो उनसे बचें. ऐसे में उनका कहना है कि भारत से रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में लोग ईरान जाते हैं लेकिन कई बार ये लोग एजेंटों के जाल में फंस जाते हैं, जो कि कुछ पैसों के लिए भारतीयों की जान खतरे में डाल देते हैं. इस दौरान भारत से बाहर निकलने के बाद लोग मजबूर हो जाते हैं और विदेशी लोग इसी मजबूरी का फायदा उठाते हैं.

इसे भी पढ़ें :- अमेरिका ने बढ़ाई इजरायल की टेंशन और इस मुस्लिम देश की ताकत! देने जा रहा खतरनाक लड़ाकू विमान

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This