जंग के बीच निशाने पर बड़े अमेरिकी नेता? घर के ऊपर देखे गए ड्रोन

Iran-Israel : ईरान-इजरायल में युद्ध के दौरान अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन देखे गए हैं. बता दें कि इस ड्रोन के देखने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं. ऐसे में अधिकारी इसके जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में जुटे हैं.

वॉशिंगटन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई घरेलू ठिकानों पर लॉकडाउन और वैश्विक सुरक्षा अलर्ट से ये संभावना जताई जा रही है कि ईरानी जवाबी कार्रवाई अमेरिकी धरती पर तैनात अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है. फिलहाल हालात पर अमेरिकी सेना कड़ी नजर रख रही है. इसके साथ ही ईरानी ड्रोन को देखने के बाद अमेरिकी ठिकानों पर लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है.

अमेरिका के सैन्य ठिकानों की बढ़ी सुरक्षा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में ये ड्रोन देखे जाने की घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं, जब वैश्विक तनाव विशेष रूप से मिडिल ईस्ट में टेंशन काफी बढ़ गई है. बता दें कि दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते संघर्ष के कारण अमेरिका के प्रमुख सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों का कहना है कि अमेरिकी अधिकारियों ने वॉशिंगटन स्थित सैन्य अड्डे के ऊपर अज्ञात ड्रोन देखे हैं.

ईरानी ड्रोन हमले को लेकर चेतावनी

इसे लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने इससे पहले कैलिफोर्निया पुलिस को ईरान की तरफ से होने वाले ड्रोन हमले को लेकर चेतावनी दी थी. बता दें कि एफबीआई द्वारा यह चेतावनी फरवरी में जारी की थी. लेकिन इस चेतावनी में टारगेट या समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

जंग न रूकने की संभावना  

वर्तमान में दोनों देशो के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान और अन्य कई जगहों पर हमला किया था. जानकारी के मुताबिक, इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई उनके परिजनों और कई टॉप ईरानी नेताओं की भी मौत हो चुकी है. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में लेबनान में बसे हिजबुल्लाह ने ईरान के समर्थन में इजरायल पर मिसाइलें दागीं. ऐसे में तीनों देशों के बीच छिड़े युद्ध को 20 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक ये जंग थमती नहीं नजर आ रही है.

 इसे भी पढ़ें :- ‘इजराइल ने ईरान से शुरू कराई जंग!’, अपने पूर्व अधिकारी के विवादास्पद बयान पर ट्रंप नाराज

Latest News

नई रिसर्च में खुलासा: B Blood Group वालों में Type-2 Diabetes का ज्यादा खतरा, मिले चौंकाने वाले संकेत!

HealthTips: ब्लड ग्रुप का संबंध टाइप 2 डायबिटीज के खतरे से हो सकता है. खासकर, जिन लोगों का ब्लड...

More Articles Like This

Exit mobile version