Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है राम मंदिर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

President Murmu Ayodhya Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना की. इस मौके पर उन्होंने रामलला के दर्शन किए और आरती उतारी. इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में होना मेरे जीवन का कृतार्थ करने वाला पल है. मैं यहां पर आकर गौरवांवित हूं. राम मंदिर हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद हमें यह सौभाग्य का पल मिला है. राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा, मंदिर का ध्वजारोहण हमारे इतिहास की स्वर्णिम तिथियां हैं. मुझे श्रीराम यंत्र की स्थापना का अवसर मिला है. यह प्रभु श्रीराम की मेरे ऊपर कृपा का प्रतीक है. ऐसा मेरा मानना है.

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम को नमन करना और भारत मां का वंदन करना एक जैसा है. आज के इस अवसर पर हम संकल्प लें कि भारत मां के सम्मान और वैभव को शिखर पर ले जाएंगे.

वैश्चिक चेतना का केंद्र बनी अयोध्या: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल  

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का मंदिर अब एक राष्ट्र मंदिर बन चुका है. ये हमारे लिए अत्यंत गौरव का पल है. यह सौभाग्यशाली पल करोड़ों रामभक्तों के संघर्ष और बलिदान के कारण संभव हो सका है. आज अयोध्या वैश्चिक चेतना का केंद्र बन चुकी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version