ईरान ने इजरायली स्टॉक एक्सचेंज-अस्पताल पर किया हमला तो भड़के पीएम नेतन्याहू, दी चेतावनी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग लगातार भयंकर रूप लेते जा रहा है. पहले तो इजरायल ने ईरान को छेड़ा, लेकिन अब ईरान इजरायल पर जबरदस्त मिसाइल हमले कर रहा है. इजरायल का तेल अवीव, बीर्शेबा सहित 4 शहर ईरान के टारगेट पर हैं. साउथ इजरायल के बीर्शेबा शहर में ईरान ने एक अस्‍पताल पर मिसाइल गिराई है. इसके अलावा ईरान ने रमत गान और होलोन पर भी मिसाइल हमला किया है. तेल अवीव में सबसे अधिक तबाही देखी जा रही है.

स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर भी हमला  

ईरानी मिसाइल हमले में ऊंची इमारतों को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है. बताया जा रहा है कि तेल अवीव के अलग-अलग इलाकों में 7 ईरानी मिसाइल गिरी हैं. खबर ये भी सामने आई है कि ईरान ने इजरायल के स्टॉक एक्सचेंज को भी टारगेट किया है और इसे भारी नुकसान पहुंचाया है.

पीएम नेतन्याहू ने दी चेतावनी

वहीं, इजरायल के अस्पताल और अन्य इलाकों में ईरानी हमले के बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी चेतावनी दी है. नेतन्याहू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा-ईरान के आतंकवादी तानाशाह (अयातुल्ला अली खामेनेई) के सैनिकों ने सरोका अस्पताल और नागरिक आबादी पर मिसाइल हमले किए हैं. अब उन्हें इसकी पूरी कीमत चुकानी पड़ेगी.

ईरान के मिसाइल हमले में कितने घायल?

ईरान की एक मिसाइल गुरुवार सुबह दक्षिणी इजरायल के मुख्य अस्पताल पर गिरी, जिससे कई लोग घायल हो गए और बड़े पैमाने पर क्षति हुई. इजरायली मीडिया ने मिसाइल हमले के वजह से क्षतिग्रस्त हुईं खिड़कियों और इलाके से उठते घने काले धुएं के फुटेज प्रसारित किए. ईरान ने तेल अवीव में एक ऊंची अपार्टमेंट इमारत और मध्य इजरायल में अन्य जगहों पर हमले किए. इजरायल की ‘मैगन डेविड एडम’ बचाव सेवा के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें :-  Rohingya Militants: अराकान आर्मी के खिलाफ रोहिंग्या ने उठाए हथियार, बांग्लादेश में लड़ाकों को दी जा रही ट्रेनिंग

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This