ईरान के हमलों से अमेरिका को हुआ भारी नुकसान, ट्रंप ने छिपाया तो अब रिपोर्ट ने खोली दी पोल

Iran US War: ईरान से युद्ध के दौरान अमेरिका का भारी नुकसान हुआ. हालांकि दोनों देशों के बीच युद्ध अब थम गया है लेकिन अमेरिका को हुए नुकसानों की डिटेल सामने आते ही वैश्विक स्तर पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी से जून के बीच हुए हमलों में बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के प्रमुख अड्डे नेवल सपोर्ट एक्टिविटी (NSA) बहरीन को भारी नुकसान पहुंचा.

कमांड मुख्यालय, 12 इमारतें और दो सैटेलाइट क्षतिग्रस्त

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमलों में कमांड मुख्यालय, 12 इमारतें और दो सैटेलाइट कम्युनिकेशन टर्मिनल क्षतिग्रस्त हुए. हालांकि अमेरिकी रक्षा विभाग ने नुकसान की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. रिपोर्ट के अनुसार, यह बेस अमेरिकी नौसेना की फिफ्थ फ्लीट का मुख्यालय है और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए बेहद अहम माना जाता है.

हमलों में कोई बड़ा सैन्य अभियान प्रभावित नहीं

अमेरिकी सेना का कहना है कि हमलों में कोई बड़ा सैन्य अभियान प्रभावित नहीं हुआ और अधिकांश सैनिकों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि बहरीन के अलावा क्षेत्र में मौजूद कम से कम 20 अन्य अमेरिकी सैन्य और राजनयिक ठिकानों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका अपनी पूरी सैन्य रणनीति की समीक्षा कर रहा है.

कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. इनमें बहरीन स्थित बेस का नया डिजाइन तैयार करना, कुवैत और सऊदी अरब में सैनिकों की संख्या कम करना, कुछ सैन्य गतिविधियों को पश्चिम की ओर स्थानांतरित करना और कमांड सेंटर को अंडरग्राउंड बनाना शामिल है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अमेरिकी सैन्य क्षमताओं को इजरायल में स्थानांतरित करने पर भी विचार किया जा रहा है, हालांकि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

सार्वजनिक पहुंच भी सीमित कर दी

रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में अमेरिकी सरकार ने क्षतिग्रस्त सैन्य ठिकानों की सैटेलाइट तस्वीरों तक सार्वजनिक पहुंच भी सीमित कर दी थी. इसका कारण अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा बताया गया. रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कांग्रेस में हुई सुनवाई के दौरान नुकसान की लागत बताने से इनकार कर दिया था. वहीं पेंटागन के शुरुआती अनुमान में युद्ध की लागत करीब 29 अरब डॉलर बताई गई थी, लेकिन इसमें सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान को शामिल नहीं किया गया था.

पुनर्निर्माण पर करीब 40 करोड़ डॉलर खर्च

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अनुमान लगाया है कि केवल बहरीन स्थित NSA बेस की क्षतिग्रस्त इमारतों के पुनर्निर्माण पर करीब 40 करोड़ डॉलर खर्च हो सकते हैं. वहीं सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) के आकलन के अनुसार, पूरे क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान की लागत 2.2 अरब से 5.1 अरब डॉलर के बीच हो सकती है.

इसे भी पढ़ें. ‘जय श्री राम बोलने पर गोली चलवाने वाले हमें आस्था बताएंगे’, राम मंदिर दान चोरी पर CM योगी का विपक्ष पर हमला

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version