कश्मीर को ‘भारत का हिस्सा’ बताने पर भड़के पाकिस्तानी! क्या INDIA से अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है ईरान?

Must Read

Middle East War: ईरान पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल के साथ चल रहे तनाव के बीच भारत से अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है. भारत ने हाल के दिनों में ईरान को कुछ मानवीय मदद और कूटनीतिक समर्थन दिया था. लेकिन पाकिस्तान ईरान को अपना पारंपरिक दोस्त मानता है और कश्मीर मुद्दे पर ईरान के किसी भी बयान को बहुत संवेदनशीलता से लेता है. दरअसल, ईरान ने कश्मीर को लेकर एक बयान दिया. जिससे पाकिस्तानियों को मानो आग ही लग गई.

भारत और कश्मीर के लोगों को धन्यवाद

भारत में ईरानी दूतावास के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए इस पोस्ट में भारत और कश्मीर के लोगों को धन्यवाद दिया है. पोस्ट में लिखा था… ‘हम कश्मीर के दयालु लोगों का धन्यवाद करते हैं… यह एहसान कभी नहीं भूलेंगे. धन्यवाद, भारत.’ ईरान की यही बात पाकिस्तानियों को चुभ गई. कश्मीर को भारत के अभिन्न अंग की मान्यता देती इस पोस्ट पर वे ईरान को खूब खरी-खोटी सुनाने लगे.

बिना किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण के हटाए

हालांकि, यह पोस्ट कुछ ही देर बाद बिना किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण के हटा दिए गए. इस घटना ने पाकिस्तान में तूफान खड़ा कर दिया. पाकिस्तानी यूजर्स और कुछ आधिकारिक अकाउंट्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, ‘ईरान को याद रखना चाहिए कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है.’ पाकिस्तान डिफेंस नाम के एक्स अकाउंट ने लिखा, ‘ईरानी दूतावास को याद रखना चाहिए कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है.’

पाकिस्तान का ईरान के प्रति प्यार एकतरफा

एक अन्य यूजर फवाद अहमद ने टिप्पणी की, ‘पाकिस्तान का ईरान के प्रति प्यार एकतरफा है… हम पाकिस्तानी कितने मूर्ख हैं कि पाकिस्तान फर्स्ट को प्राथमिकता नहीं देते.’ ईरानी दूतावास के मूल पोस्ट को पाकिस्तानी यूजर्स ने स्क्रीनशॉट लेकर खूब वायरल किया. कुछ ने तो ईरान पर ‘भारत के सामने झुकने’ का आरोप लगाया. एक यूजर ने लिखा, ‘ईरान कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन कर रहा है… यह हास्यास्पद और दर्दनाक है.’

हम आपकी दयालुता और मानवता को कभी नहीं भूलेंगे

इस पूरे विवाद के बीच ईरानी दूतावास ने बाद में अपने आधिकारिक अकाउंट से एक और पोस्ट किया, जिसमें कहा गया- ‘हम आपकी दयालुता और मानवता को कभी नहीं भूलेंगे. धन्यवाद, भारत.’ लेकिन इस बार भी कश्मीर शब्द का इस्तेमाल सावधानी से किया गया. पाकिस्तानी इस पोस्ट को ‘ईरान की भारत के प्रति झुकाव’ के रूप में देख रहे हैं. कुछ पाकिस्तानी कमेंटेटर्स ने ईरान से सवाल किया कि जब पाकिस्तान हमेशा ईरान का साथ देता है तो ईरान कश्मीर पर भारत का पक्ष क्यों ले रहा है.

चरम पर पश्चिम एशिया में तनाव

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है और भारत मध्य पूर्व में संतुलित नीति अपनाए हुए है. ईरानी दूतावास द्वारा पोस्ट डिलीट करना और फिर संशोधित बयान जारी करना दर्शाता है कि ईरान दोनों देशों के साथ अपने संबंधों को संभालने की कोशिश कर रहा है.

इसे भी पढ़ें. Middle East War: ईरान का होर्मुज में एक्शन, कराची जा रहे पाकिस्‍तानी जहाज को वापस लौटाया

Latest News

‘हमारे पास बड़ी…’, जंग के बीच नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का बड़ा बयान

Kim Jong-un Statement : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने एक बड़ा बयान दिया है, जो कि वैश्विक...

More Articles Like This