समुद्री रास्तों पर भी बढ़ा खतरा, ओमान के पास जहाज पर हमला, 15 भारतीय क्रू मेंबर घायल

US-Israel Iran Attack: अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमला कर रहा है. देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान भी इस हमले का सख्त जवाब दे रहा है. इस बीच ओमान के तट पर एक ऑयल टैंकर पर हमला हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टैंकर में 15 भारतीय समेत कुल 20 लोग सवार थे. हमले में 4 लोग घायल हो गए लेकिन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है.

ऑयल टैंकर स्काई लाइट पर हमला

ओमान के मुसंदम तट के पास पलाऊ झंडे वाले ऑयल टैंकर स्काई लाइट पर हमला हुआ. मैरिटाइम सिक्योरिटी सेंटर के मुताबिक जहाज खसब पोर्ट से करीब पांच नॉटिकल मील दूर था और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट के पास होने से घटना गंभीर मानी जा रही है. जहाज पर 20 क्रू थे, जिनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक शामिल थे. सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि चार लोग घायल हुए.

तट से पांच नॉटिकल मील दूर हमला

अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और हालात पर नजर रखी जा रही है. ओमान के मैरिटाइम सिक्योरिटी सेंटर के मुताबिक हमला तट से करीब पांच नॉटिकल मील दूर हुआ. ओमानी नौसेना और सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पूरे क्रू को बचाया. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण समुद्री रास्तों पर खतरा बढ़ गया है.

खून का बदला खून से लेना

ओमान हाल के महीनों में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने में अहम भूमिका निभा चुका है, इसलिए इस घटना को भी क्षेत्रीय तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. उधर, ईरान में जामकरान मस्जिद पर लाल झंडा फहराया गया है, जिसका मतलब है खून का बदला खून से लेना. ईरान ने इजरायल और मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से नए हमले शुरू कर दिए हैं.

ज्यादा ताकत से दिया जाएगा जवाब

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने हमला बढ़ाया तो उसे पहले से भी ज्यादा ताकत से जवाब दिया जाएगा. संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने दावा किया कि ईरान हर हालात के लिए तैयार है, जबकि अली लारीजानी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल को ऐसा जवाब मिलेगा जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे. खामेनेई की मौत के खिलाफ दुनिया भर के शिया प्रदर्शन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. Ali Reza Arafi: खामेनेई की मौत के बाद बदला ईरान का सत्ता समीकरण, अलीरेजा आरफी बने अस्थायी सुप्रीम लीडर

Latest News

‘कारवाँ गीतों का…’: महाकवि की स्मृति में मुंबई में सुरों का संगम, CMD उपेन्‍द्र राय ने गोपाल दास नीरज को यूं किया याद

हिंदी साहित्य के शिखर पुरुष, पद्मभूषण महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ जी की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मायानगरी मुंबई...

More Articles Like This

Exit mobile version