‘इस बार नहीं चूकेगा निशाना…’, पेन्सिलवेनिया में ट्रंप पर हमले की तस्‍वीर शेयर कर ईरान ने दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran News: ईरान में इन दिनों के हालात चिंताजनक बने हुए हैं. इस दौरान ईरान और अमेरिका के बीच धमकियों का वार-पलटवार जारी है. अमेरिका ने हाल ही में धमकी दी है कि वो ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है. ऐसे में ईरान भी कहा पीछे रहने वाला है, उसने भी एक तस्‍वीर जारी कर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को चेतावनी दी है.

इस बीच तनावपूर्ण हालात में ब्रिटेन ने तेहरान में अपने दूतावास को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है. इसके साथ ही ब्रिटेन ने अपने सभी डिप्लोमैटिक स्टाफ को वापस बुला लिया है. ब्रिटेन के फॉरेन ऑफिस ने कहा कि “हमने तेहरान में ब्रिटिश दूतावास को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है. यह अब रिमोटली ऑपरेट होगा.”

ईरान शेयर की ट्रंप की हमले वाली तस्‍वीर

ईरान ने पेन्सिलवेनिया में ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें उन्हें एक कैंपेन रैली में मारने की कोशिश करते हुए दिखाया गया था. साथ ही चेतावनी दी गई, “इस बार निशाना चूकेगा नहीं.” फारसी से ट्रांसलेट किए गए इस मैसेज की तस्वीरें कई मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए तेजी से ऑनलाइन फैलीं और ईरान के सरकारी टेलीविजन पर भी दिखाई गईं. यह ब्रॉडकास्ट ट्रंप की बार-बार दी गई चेतावनियों के बाद आया है.

अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कड़ी चेतावनी देते हुए लिखा कि “यदि ईरान शांति से विरोध करने वालों को मारता है तो अमेरिका उनकी मदद के लिए आएगा. हम आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं.”

वहीं, ईरानी मीडिया ने जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया, वह जुलाई 2024 में पेन्सिलवेनिया के बटलर में एक कैंपेन रैली के दौरान ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की थी. उस समय थॉमस क्रुक्स नाम के एक बंदूकधारी ने स्टेज पर गोलियां चलाई थीं, जो ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी. इस घटना ने अमेरिका को चौंका दिया था.

ईरान और यूरोपीय देशों के बीच खराब रिश्‍ते

हाल के दिनों में ईरान और यूरोपीय देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिश्ते और खराब हो गए हैं. अमेरिका की ओर से सैन्य कार्रवाई की चेतावनी के बाद ईरान ने फिलहाल अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है.

बढ़ते तनाव के बावजूद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है और पिछले दो दशकों से उसने यही रुख बनाए रखा है. कूटनीति युद्ध से कहीं बेहतर है. अराघची ने वाशिंगटन से सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत से समाधान निकालने का आग्रह किया है.

इसे भी पढें:-अमेरिका में इन 75 देशों के नागरिकों की नो एंट्री.., ट्रंप ने इमिग्रेंट वीजा प्रक्रिया पर लगाई अनिश्चितकालीन रोक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version