New Delhi: चीन ने ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की मांग की है. चीन के विदेश मंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की सेंट्रल कमेटी के पॉलिटिकल ब्यूरो सदस्य वांग यी ने बुधवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से मुलाकात की. चीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से ईरानी न्यूज एजेंसी मेहर ने बताया कि चीन की राजधानी में अराघची से मुलाकात के दौरान वांग ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत और सहयोग को मजबूत करने और ईरान के जायज अधिकारों और हितों की रक्षा करने को चीन तैयार है.
होर्मुज को फिर से खोलने का भी आग्रह
चीन के विदेश मंत्री ने ईरानी समकक्ष के साथ बैठक में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने का भी आग्रह किया. रिपोर्ट के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि बीजिंग में बुधवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अपने ईरानी समकक्ष से कहा कि चीन चाहता है कि ईरान और अमेरिका को आपसी चिंता के मुद्दों पर ठोस बातचीत करने के लिए तैयार हों. वांग ने कहा कि हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे होर्मुज स्ट्रेट को जल्द से जल्द फिर से खोलने के लिए प्रभावी कदम उठाएं.
चीन नहीं चाहता क्षेत्रीय तनाव बढ़े
उन्होंने कहा कि चीन नहीं चाहता कि क्षेत्रीय तनाव बढ़े और यमन तथा लाल सागर तक फैल जाए. अराघची ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बताए शांति के चार सिद्धांतों को बहुत ही अहम बताया. अपनी चीन यात्रा के दौरान अराघची ने वहां के सहयोगियों के साथ हुई बातचीत को भी सफल बताया. अराघची ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘चीन में हमारे सहयोगियों के साथ सफल बातचीत हुई. ईरान उस रणनीतिक साझेदारी को अहमियत देता है जो हमने समय के साथ बनाई है.
इसे भी पढ़ें. पाक-चीन की नई चालः इस्लामाबाद में सीमा आयोग शुरू, भारत ने कहा…

