‘बड़ा होकर तुम्हारे अमेरिका को मिटा दूंगा!’ ईरानी बच्चे ने दी ट्रंप को धमकी, दुनिया भर में बहस तेज

Iran Protests: ईरान में विरोध-प्रदर्शन व उथल-पुथल के बीच एक बच्चे ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे चेतावनी दे दी. लगातार ट्रंप तेहरान को धमकी और चेतावनी दे रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आई इस वीडियो से दुनिया भर में बहस शुरू हो गई है. बच्चे के शब्द कठोर हैं,  भावनाएं तीखी हैं और आंखों में गुस्सा साफ झलक रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो सिर्फ एक क्लिप नहीं बल्कि ईरान के भीतर गहराते असंतोष और पीढ़ियों तक पहुंचते तनाव की तस्वीर बन गया है.

किसी भी समाज के लिए चेतावनी

यह सिर्फ किसी बच्चे की बात नहीं है. यह उस माहौल की झलक है, जिसमें ईरान के बच्चे भी बड़े हो रहे हैं. जहां विरोध, हिंसा, दमन और बदले की भावना रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बन चुकी है. विशेषज्ञ मानते हैं कि जब संघर्ष बच्चों की भाषा में उतर आए तो यह किसी भी समाज के लिए चेतावनी होती है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं बंटी हुई हैं.

इतनी नफरत एक बच्चे के मन में कैसे पहुंची?

कुछ यूजर्स ने बच्चे की बातों को ब्रेनवॉशिंग का नतीजा बताया. कई लोगों ने सवाल उठाया कि इतनी नफरत एक बच्चे के मन में कैसे पहुंची? वहीं कुछ यूजर्स ने इसे ईरान के आत्मरक्षा के अधिकार से जोड़कर देखा. यह बहस दिखाती है कि ईरान संकट अब सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि भावनात्मक और सामाजिक स्तर पर भी गहराता जा रहा है.

ऐसे वीडियो किसी भी देश के लिए अलार्म बेल

विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे वीडियो किसी भी देश के लिए अलार्म बेल होते हैं. क्योंकि जब मासूम आवाजें आक्रोश में बदलने लगें तो संकट सिर्फ वर्तमान का नहीं रहता, भविष्य का भी बन जाता है. ईरान में जारी विरोध, बढ़ती मौतें और सोशल मीडिया पर सामने आ रही तस्वीरें यह साफ संकेत देती हैं कि हालात सामान्य नहीं हैं. वायरल हुआ यह वीडियो उसी गुस्से की एक झलक है जो आज ईरान में उबल रहा है.

इसे भी पढ़ें. मायावती का जन्मदिन: कहा- भविष्य में बसपा अकेले लड़ेगी सभी चुनाव, शॉर्ट सर्किट से रोकी गई PC

Latest News

Karwa Chauth Holiday 2026: करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा...

Karwa Chauth Holiday: करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही महिलाओं के साथ-साथ बच्चों और अभिभावकों के मन में...

More Articles Like This

Exit mobile version