डैडी के पास भागे नेतन्याहू, ईरान ने इजरायली PM और राष्ट्रपति ट्रंप पर साधा निशाना

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran: ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर हो चुका है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा करनी पड़ी कि दोनों देशों ने युद्धविराम पर सहमति जताई है, जो 24 जून को लागू हो गया. इसके बाद ईरान और इजरायल के बीच हो रहे हवाई हमले थम गए. वहीं, अब ईरान ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधा है.

ईरान का दर्ज है शानदार इतिहास

ईरान के विदेश मंत्री सैयय्द अब्बास अराघची ने पीएम नेतन्याहू के लिए डोनाल्ड ट्रंप को ‘डैडी’ तक कह दिया है. ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने एक्स पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है. इसमें उन्होंने कहा कि, ‘ईरानियों की जटिलता और दृढ़ता हमारे शानदार इतिहास में दर्ज है, जिन्हें कड़ी मेहनत और धैर्य के जरिए बुना गया है.’

हम जानते हैं अपनी कीमत- ईरानी विदेश मंत्री

विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हमारा मूल आधार बहुत सीधा और सरल है. हम अपनी कीमत जानते हैं. अपनी स्वतंत्रता को महत्व देते हैं. कभी भी किसी और को अपना भाग्य निर्धारित करने की इजाजत नहीं देते हैं.

खामेनेई के लिए अपमानजनक शब्दों को छोड़ें ट्रंप- ईरान

अमेरिकी पर निशाना साधते हुए ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वास्तव में सौदा चाहते हैं, तो उन्हें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के प्रति अपमानजनक शब्दों और अस्वीकार्य लहजे को छोड़ देना चाहिए. डोनाल्‍ड ट्रंप को सर्वोच्‍च नेता के लाखों सच्चे अनुयायियों को चोट पहुंचाना बंद कर देना चाहिए.’

डैडी के पास भागे नेतन्याहू

विदेश मंत्री सैयय्द अब्बास अराघची ने कहा कि महान और शक्तिशाली ईरानी लोग जिन्होंने दुनिया को दिखाया कि इजरायली शासन पीएम (नेतन्‍याहू) के पास हमारी मिसाइलों से बचने के लिए ‘डैडी’ (डोनाल्ड ट्रंप) के पास भागने के अलावा कोई ऑप्‍शन नहीं था.’

सम्मान देने पर मिलेगा सम्मान

सैयय्द अब्बास अराघची ने कहा कि अगर भ्रम से और भी बड़ी गलतियां होती हैं तो ईरान अपनी वास्तविक क्षमताओं को उजागर करने में संकोच नहीं करेगा, जो निश्चित रूप से ईरान की शक्ति के बारे में किसी भी भ्रम को समाप्त कर देगा.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छी इच्छा से अच्छी इच्छा उत्‍पन्‍न होती है. किसी को सम्मान देने पर आपको भी सम्मान मिलता है.

ये भी पढ़ें :- विराट कोहली ने इस स्टा़र्टअप के साथ शुरू की नई पारी, 40 करोड़ रूपये का किया नि‍वेश

 

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This

Exit mobile version