अमेरिकी हमले में IRGC के चार सैनिकों की मौत, ट्रंप की ईरान को धमकी-‘इससे भी बड़ा होगा अगला अटैक’

Must Read

Iran-US War Update: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अमेरिका और ईरान लगातार एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. चल रहे संघर्ष में दोनों तरफ से लगातार बड़े नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच ताजा घटनाक्रम में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि पश्चिमी करमानशाह प्रांत में हुए एक अमेरिकी हमले में उसके चार सैनिक मारे गए हैं.

50 आम नागरिक भी मारे

फार्स समाचार एजेंसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मारे गए ये सभी चारों सैनिक आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स से ताल्लुक रखते थे. इससे पहले अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी थी कि देश के दक्षिणी हिस्से में एक शादी समारोह के दौरान हुए अमेरिकी हमले में 50 आम नागरिक भी मारे गए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों पर हवाई हमले किए.

धमाकों की आवाजें सुनाई

ये हमले बंदर अब्बास, सिरिक और केश्म द्वीप जैसे इलाकों में हुए, जहां धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. ट्रंप ने इन हमलों को बड़ा और शक्तिशाली बताया और साथ ही ये चेतावनी दी कि अगर ईरान जवाब देता है तो और भी कड़े तथा बड़े स्तर के हमले होंगे. ट्रंप ने कहा कि हमला ऐसा होगा कि इस बार ईरान में कुछ नहीं बचेगा. ट्रंप ने कहा कि अगला हमला सबसे बड़ा होगा और उसके बाद इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का बड़ा हिस्सा बर्बाद हो जाएगा.

मिसाइल हमलों से बनाया निशाना 

ईरान के दो महत्वपूर्ण शहरों अहवाज और अघाजारी के आसपास के इलाकों को मिसाइल हमलों से निशाना बनाया गया है. लगातार बढ़ते इस तनाव के बीच हुए इन नए हमलों से दोनों देशों के बीच युद्ध के और अधिक भयानक रूप लेने की आशंका बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ें. अयोध्या: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ट्रस्ट के तीन नए सदस्य भी घोषित

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This