ईरान ने ट्रंप के बेटे की हत्या की साजिश को किया खारिज, नेतन्याहू पर ही खबर गढ़ने का लगाया आरोप

Must Read

Tehran: ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे बेटे बैरन ट्रंप की हत्या की कथित साजिश को पूरी तरह खारिज कर दिया है. हालांकि, इसी बयान में उन्होंने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ बेहद तीखे तेवर भी दिखाए. लेबनान के अल मनार टीवी को दिए इंटरव्यू में रेजाई ने कहा कि बैरन को निशाना बनाने की कथित योजना की खबर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गढ़ी है. उनका आरोप था कि नेतन्याहू ने इस तरह की खबरों के जरिए ट्रंप को डराने की कोशिश की.

ईरानी सरकारी टीवी से जुड़े एक वीडियो में दावा

मामला तब गंभीर हो गया जब ईरानी सरकारी टीवी से जुड़े एक वीडियो में दावा किया गया कि 20 वर्षीय बैरन ट्रंप पर नजर रखी जा रही है और उनकी हत्या के लिए 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा गया है. हालांकि, इस वीडियो में किए गए दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने कहा है कि उन्हें वीडिया मिला है और अपने सुरक्षा घेरे में आने वाले लोगों के खिलाफ किसी भी संभावित धमकी की जांच करती है.

खास सुरक्षा जानकारी पर चर्चा

सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता नैट हेरिंग ने कहा कि ऑपरेशनल सुरक्षा के कारण वह किसी खास सुरक्षा जानकारी पर चर्चा नहीं कर सकते. ईरानी सुरक्षा प्रमुख ने कथित साजिश को झूठ बताते हुए ऐसा बयान भी दिया, जिसने मामले को और गर्म कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने किसी की हत्या करने का फैसला किया होता तो उसे रोकना आसान नहीं होता. यानी रेजाई एक तरफ बैरन ट्रंप को लेकर सामने आए दावे को मनगढ़ंत बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका बयान अमेरिका के लिए बेहद आक्रामक मैसेजिंग के तौर पर देखा जा सकता है.

ट्रंप के विमान बदलने की घटना का भी जिक्र

रेजाई यहीं नहीं रुके. उन्होंने जुलाई में तुर्की में हुए नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप के विमान बदलने की घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि नेतन्याहू ने ट्रंप को बताया था कि ईरान उनकी हत्या की योजना बना रहा है. इसके बाद ट्रंप बड़े विमान से उतरकर एक छोटे सैन्य विमान तक पहुंचे. रेजाई ने इस घटनाक्रम को तंज के अंदाज में पेश करते हुए दावा किया कि ट्रंप को कथित खतरे के डर से ‘फूड ट्रक’ में मजदूरों की तरह छिपाकर ले जाया गया.

नेतन्याहू को लेकर भी बेहद आक्रामक

रेजाई ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर भी बेहद आक्रामक बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर संघर्ष दोबारा बढ़ा तो टकराव पहले से अलग चरण में पहुंच जाएगा. रेजाई ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बेहद तीखा बयान दिया. ईरानी समाचार एजेंसी IRIB के मुताबिक उन्होंने कहा कि ईरान नेतन्याहू को ‘नर्क में भेज देगा’. रेजाई ने दावा किया कि नेतन्याहू के कदमों ने इजरायल के अस्तित्व के अंत को करीब ला दिया है.

इसे भी पढ़ें. पंजाब पुलिस ने छह लोगों को दबोचा, 8 पिस्टल और हेरोइन बरामद, पाक से हो रही थी तस्करी

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This