ईरान युद्ध में सोशल मीडिया पर छेड़ी अलग वॉर, अक्षय कुमार का मीम हो रहा वायरल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Iran US conflict: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनातनी में अब वह सब कुछ देखने को मिल रहा है जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी. इस दौरान हैरान करने वाली बात यह है कि इस कूटनीतिक और सामरिक महासंग्राम में ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को घेरने के लिए बॉलीवुड का एक चर्चित मीम हथियार बना लिया है.
दरअसल, हाल ही में ट्यूनीशिया में स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का एक बेहद लोकप्रिय मीम शेयर किया. इस पोस्ट के जरिए ट्रंप के उस दावे को निशाना बनाया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नवंबर के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के तुरंत बाद यह संघर्ष खत्म हो जाएगा. ईरानी दूतावास ने तंज भरे अंदाज में लिखा कि एक पनडुब्बी खो चुकी है, तेल की कीमतें 100 डॉलर के करीब पहुंच रही हैं और चुनाव नजदीक हैं. कैसी चल रही है चीजें, ट्रंप?

पहले भी शेयर किए जा चुके है कई मीमस 

हालांकि यह पहली बार नही है जब तेहरान ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी ऐसा कोई मीम शेयर किया हो. 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों के बाद से शुरू हुए इस युद्ध में ईरान ने सोशल मीडिया पर जिस व्यंग्यात्मक शैली का प्रदर्शन किया है, उसने दुनियाभर के यूजर्स को चौंका दिया है. होर्मुज को लेकर उसने लिखा- ‘हमने चाभियां खो दी हैं’. इसके अलावा ‘ट्रंप की नाकाबंदी’, और ‘क्या आप तैयार हैं दोस्तों? जैसे चर्चित कैप्शन और मीम्स के जरिए ईरान ने इंटरनेट की दुनिया में युद्ध के बीच भी बज पैदा कर दिया.
बता दें कि पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने 5 ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया तो ईरान ने भी कड़ा पलटवार किया है. रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाजों और तेल टैंकरों को निशाना बनाया है.

कई एफ-15 लड़ाकू विमानों क्षतिग्रस्त

वहीं, जॉर्डन स्थित अमेरिकी बेस पर हुए हमलों में कई एफ-15 लड़ाकू विमानों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबरें हैं. ईरान ने होर्मुज क्षेत्र में अपने ‘नो-गो जोन’ का दायरा और अधिक बढ़ा दिया है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इन सबके बीच इंटरनेट पर मीम्स के जरिए चल रहा यह वैचारिक युद्ध यह साबित करता है कि मॉडर्न वॉर पहले जैसे नहीं हैं.
Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version