13 साल बाद ईस्ट जोन ने रचा इतिहास, ईशान किशन की कप्तानी में जीता दलीप ट्रॉफी खिताब

New Delhi: ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने इतिहास रच दिया है. 13 साल बाद ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया. साउथ जोन के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन ने खिताब जीता. एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहली पारी के आधार पर हासिल की बढ़त के चलते ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया.

2012-13 में आखिरी बार ट्रॉफी पर जमाया था कब्जा

ईस्ट जोन ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया है. इससे पहले टीम ने साल 2012-13 में आखिरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. ईस्ट जोन का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में लाजवाब रहा. पहली पारी में ईस्ट जोन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 708 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. कप्तान ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 270 रनों की यादगार पारी खेली. 334 गेंदों की अपनी इस पारी में ईशान ने 30 चौके और 7 छक्के लगाए.

132 गेंदों में 101 रनों का योगदान

वहीं, कुमार कुशाग्र ने शतक लगाया और 132 गेंदों में 101 रनों का योगदान दिया. शिखर मोहन ने 85 रन बनाए, तो वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 37 गेंदों में 44 रन बनाए. अभिमन्यु ईश्वरन ने 86 गेंदों में 72 रनों का योगदान दिया. अनुकूल रॉय ने 45 और मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 40 रन बनाए. ईस्ट जोन द्वारा पहली पारी में बनाए गए 708 रनों के जवाब में साउथ जोन की टीम कप्तान तिलक वर्मा की 99 रनों की पारी के बावजूद 336 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

चमा मिलिंद 43 रन बनाकर आउट

तिलक के अलावा टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ही कुछ हद तक लय में नजर आए और उन्होंने 62 रन बनाए, जबकि चमा मिलिंद ने 43 रन बनाकर आउट हुए. गेंदबाजी में ईस्ट जोन की तरफ से मुकेश कुमार ने 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी, कुरैशी और शिखर मोहन ने दो-दो विकेट निकाले. पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन ने 372 रनों की विशाल बढ़त हासिल की.

ईस्ट जोन के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन 

दूसरी पारी में भी ईस्ट जोन के बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा. टीम ने मैच ड्रॉ होने के ऐलान से पहले 7 विकेट खोकर 388 रन बनाए. टीम की तरफ से ईशान किशन ने दूसरी इनिंग में भी बेहतरीन बैटिंग करते हुए 80 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, मोहम्मद कौनेन कुरैशी 190 गेंदों में 116 रन बनाकर नाबाद रहे. अनुकूल रॉय ने 64 रनों का योगदान दिया, तो शिखर मोहन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली.

इसे भी पढ़ें. जूनियर विमेंस हॉकी एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पहुंचीं इंडिया टीम

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version