संभावित हमलों पर इजरायली विदेश मंत्री की हिजबुल्लाह को दो टूक- ‘लेबनान के बफर जोन से नहीं हटेगी सेना’

New Delhi: स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय वार्ता के बीच इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सा’आर ने बडा बयान दिया है. सार ने कहा कि फिलहाल इजरायल लेबनान के बफर जोन से अपनी सेना को नहीं हटाएगा. गिदोन सा’आर ने न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से बातचीत में कहा कि इजराइल लेबनान में संघर्ष विराम का सम्मान करेगा, लेकिन यह तभी संभव है जब हिजबुल्लाह भी उसका पालन करे.

लेबनान की जमीन पर कोई महत्वाकांक्षा नहीं

इजराइल के विदेश मंत्री ने कहा कि इजराइल की लेबनान की जमीन पर कोई क्षेत्रीय महत्वाकांक्षा नहीं है लेकिन वह दक्षिणी लेबनान में बनाए गए सुरक्षा क्षेत्र से अपनी सेना नहीं हटाएगा. उनके अनुसार ऐसा करने से इजराइली नागरिक हिजबुल्लाह के हमलों और संभावित घुसपैठ के खतरे में पड़ सकते हैं. इजराइली विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि लेबनान की संप्रभुता कई दशकों से प्रभावित रही है और इसके लिए उन्होंने ईरान तथा हिजबुल्लाह को जिम्मेदार ठहराया.

उच्चस्तरीय वार्ता का पहला दिन समाप्त

उधर, अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही उच्चस्तरीय वार्ता का पहला दिन समाप्त हो गया है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतभेद अब भी बने हुए हैं. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार बातचीत जारी है और इसके रात भर चलने की संभावना है. हालांकि ईरानी सूत्रों का कहना है कि वार्ता की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन बातचीत पूरी तरह टूटी नहीं है.

वार्ता में ठोस प्रगति मुश्किल

लेबनान का संघर्ष भी बातचीत में बड़ी बाधा बना हुआ है. ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक लेबनान में इजराइली हमले नहीं रुकते, तब तक वार्ता में ठोस प्रगति मुश्किल होगी. दूसरी ओर इजराइल ने अपने रुख में कोई नरमी नहीं दिखाई है. इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना तब तक बनी रहेगी, जब तक उसे जरूरी समझा जाएगा. वहीं हिजबुल्लाह ने संघर्षविराम के किसी भी उल्लंघन का जवाब देने की चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़ें. ‘हम ट्रंप के इशारे पर काम नहीं करते’, लेबनान से सेना हटाने से नेतन्याहू ने किया इनकार

Latest News

स्वतंत्रता दिवस: दिल्ली हाई अलर्ट पर! पुलिस ने लगाए 19 खतरनाक आतंकियों के पोस्टर

Posters Of 19 Terrorists: दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)  से पहले आतंकवादी खतरों के मद्देनजर पूरी राजधानी...

More Articles Like This

Exit mobile version