Iran US War: युद्ध के बीच अमेरिका ने सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को हटाया, कई जनरल भी बर्खास्त

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran US War: ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध के दौरान अमेरिका ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है. अमेरिकी सरकार ने अपने आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज (Randy George) को उनके पद से हटा दिया है. इस कदम से अमेरिकी सेना में हड़कंप मच गया है और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है.

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) ने आर्मी के शीर्ष यूनिफॉर्मधारी अधिकारी रैंडी जॉर्ज (Randy George) समेत दो अन्य जनरलों को भी बर्खास्त कर दिया है. पेंटागन ने गुरुवार को इस फैसले की पुष्टि की, लेकिन इन बर्खास्तगी के पीछे की वजह नहीं बताई गई. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध में सक्रिय रूप से शामिल है, जिससे इस निर्णय की संवेदनशीलता और भी बढ़ जाती है.

तत्काल प्रभाव से हटाए गए सेना प्रमुख

पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल (Sean Parnell) ने बताया कि जनरल रैंडी जॉर्ज (Randy George) को “तत्काल प्रभाव से आर्मी के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से हटा दिया गया है.” रैंडी जॉर्ज (Randy George) अगस्त 2023 से इस पद पर कार्यरत थे. आमतौर पर इस पद का कार्यकाल चार वर्षों का होता है, लेकिन उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्हें हटा दिया गया. उनकी नियुक्ति जो बाइडेन (Joe Biden) प्रशासन के दौरान हुई थी.

सीबीएस न्यूज (CBS News) ने सबसे पहले इस बर्खास्तगी की खबर दी थी. पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) के पिछले वर्ष पद संभालने के बाद से यह शीर्ष जनरलों और एडमिरलों की एक दर्जन से अधिक बर्खास्तगी का ताजा मामला है. पेंटागन के अधिकारियों ने अब तक इस फैसले का कोई कारण सार्वजनिक नहीं किया है. यह फैसला अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू होने के लगभग पांच सप्ताह बाद आया है.

ट्रंप के फैसलों पर उठ रहे सवाल

ईरान के साथ युद्ध के दौरान अपने सेना प्रमुख को हटाने के फैसले को लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की नीतियों पर सवाल उठने लगे हैं. अब तक ट्रंप (Donald Trump) ने इस युद्ध के खत्म होने की कोई समय-सीमा भी घोषित नहीं की है, जिससे अनिश्चितता बनी हुई है. रक्षा सचिव पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) ने रैंडी जॉर्ज (Randy George) के अलावा आर्मी जनरल डेविड होडने (David Hodne) और मेजर जनरल विलियम ग्रीन (William Green) को भी उनके पदों से हटा दिया है. यह जानकारी पेंटागन के एक अधिकारी ने गुमनाम रूप से दी है, क्योंकि यह मामला बेहद संवेदनशील नेतृत्व परिवर्तन से जुड़ा हुआ है.

जनरल क्रिस्टोफर ला नीव बने नए कार्यवाहक सेना प्रमुख

पेंटागन के एक अधिकारी के अनुसार रैंडी जॉर्ज (Randy George) की बर्खास्तगी के बाद जनरल क्रिस्टोफर ला नीव (Christopher LaNeve) को नया कार्यवाहक आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ बनाया गया है. क्रिस्टोफर ला नीव को पिछले वर्ष अक्टूबर में ट्रंप (Donald Trump) द्वारा अचानक आर्मी के वाइस चीफ ऑफ स्टाफ पद के लिए नामित किया गया था. उस समय वे पीट हेगसेथ के शीर्ष सैन्य सहयोगी थे. सिर्फ दो वर्ष पहले वे दो-स्टार जनरल थे, इसलिए इतनी तेजी से उनका शीर्ष पद तक पहुंचना असाधारण और चर्चा का विषय माना जा रहा है.

रैंडी जॉर्ज का सैन्य करियर

जनरल रैंडी जॉर्ज (Randy George) वेस्ट प्वाइंट सैन्य अकादमी के स्नातक हैं और एक अनुभवी इन्फैंट्री अधिकारी रहे हैं. उन्होंने पहला खाड़ी युद्ध, इराक और अफगानिस्तान में सेवा दी है. इसके अलावा वर्ष 2021-2022 के दौरान वे जो बाइडेन (Joe Biden) प्रशासन में रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के शीर्ष सैन्य सहयोगी भी रह चुके हैं.

ट्रंप के निशाने पर पहले भी थे जॉर्ज

ईरान युद्ध के दौरान हटाए गए जनरल रैंडी जॉर्ज (Randy George) फरवरी 2025 में भी ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन के शुरुआती दौर में बर्खास्तगी के निशाने पर थे, लेकिन उस समय वे बच गए थे. पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) ने नेवी की शीर्ष अधिकारी एडमिरल लिसा फ्रांचेटी और एयर फोर्स की दूसरी सबसे वरिष्ठ जनरल जिम स्लाइफ (Jim Slife) समेत कई शीर्ष कमांडरों को भी हटाया था.

ट्रंप (Donald Trump) ने जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल चार्ल्स “सीक्यू” ब्राउन जूनियर (Charles Brown Jr.) को भी पद से हटा दिया था. इसके बाद से एक दर्जन से अधिक शीर्ष जनरल और एडमिरल या तो समय से पहले सेवानिवृत्त हो गए या उन्हें उनके पदों से हटा दिया गया.

अन्य बड़े अधिकारियों पर भी गिरी गाज

इन बर्खास्तगी में जनरल जेम्स मिंगस (James Mingus) भी शामिल थे, जो रैंडी जॉर्ज (Randy George) के डिप्टी थे और आर्मी के वाइस चीफ ऑफ स्टाफ पद पर दो साल से भी कम समय तक रहे. दो अन्य आर्मी जनरलों को भी हटाया गया. जनरल डेविड होडने (David Hodne) आर्मी ट्रांसफॉर्मेशन एंड ट्रेनिंग कमांड के प्रमुख थे. यह यूनिट दिसंबर में ही बनाई गई थी, जो जनरल जॉर्ज (Randy George) की सेना को आधुनिक बनाने की योजना का हिस्सा थी.

वहीं जनरल विलियम ग्रीन (William Green) आर्मी के चीफ ऑफ चैप्लेंस यानी धर्मगुरु प्रमुख थे. पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) ने लगभग एक सप्ताह पहले चैप्लेन कोर में दो बड़े सुधारों की घोषणा की थी.

यह भी पढ़े: पाकिस्तान: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, लोगों की सोच से ऊपर पहुंचा दाम

Latest News

जनता को युद्ध के असर से बचाने के लिए भारत सरकार पूरी तरह कटिबद्ध: डा. दिनेश शर्मा

डॉ. दिनेश शर्मा ने युद्ध के असर, महंगाई नियंत्रण और जनसंख्या असंतुलन को लेकर बड़ा बयान दिया.

More Articles Like This