अमेरिका और सऊदी बलों ने इराक पर किया हमला, 20 PMF लड़ाकों की मौत, PM जैदी ने बुलाई आपात बैठक

Must Read

US-Iran War: इराक के पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) ने दावा किया है कि अमेरिका और सऊदी अरब के संयुक्त हवाई हमलों में उसके 20 लड़ाके मारे गए हैं. वहीं, 32 अन्य घायल हुए हैं. पीएमएफ ने कहा कि यह शुरुआती आंकड़ा है. मौके पर नुकसान का आकलन जारी है, इसलिए मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है. इसी बीच हमलों के बाद इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई.

हमलों में अलग-अलग स्तर पर नुकसान

पीएमएफ के बयान के अनुसार, हमले बगदाद, वासित, नीनवेह, बसरा, किरकुक, करबला और दियाला प्रांतों में उसके ठिकानों पर किए गए. बयान में कहा गया कि इन हमलों में इमारतों, वाहनों और सैन्य उपकरणों को भी अलग-अलग स्तर पर नुकसान पहुंचा है. अमेरिका-सऊदी हवाई हमलों के बाद इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई.

हमलों के बाद आपात बैठक बुलाई

जैदी ने देश में रातभर हुए अमेरिका और सऊदी अरब के कथित हवाई हमलों के बाद बुधवार को मंत्रिपरिषद की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि बैठक के बाद घटनाक्रम और लिए गए फैसलों को लेकर एक विस्तृत बयान जारी किया जाएगा. पीएमएफ को इराक के अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री फोर्स) का दर्जा मिला है.

आईएसआईएस को खदेड़ने में अहम भूमिका निभाई

इसकी शुरुआत 2014 में हुई थी, जब आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने इराक के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था. 2017 में आईएसआईएस को इराक से खदेड़ने में पीएमएफ ने अहम भूमिका निभाई थी. बाद में इराकी सरकार ने इसे आधिकारिक सुरक्षा बल के रूप में पहचान मिली. इसके लड़ाकों को सरकार से वेतन भी मिलता है. अमेरिका और सऊदी अरब की वायुसेना ने इराक में ईरान समर्थित गुटों के ठिकानों पर जोरदार हवाई हमला किया है.

हथियारों और रसद के ठिकानों को निशाना बनाया

दोनों देशों के लड़ाकू विमानों ने पूर्वी इराक में आतंकियों के हथियारों और रसद के ठिकानों को निशाना बनाया. अमेरिकी सेंट्रल कमान के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले 72 घंटों में हुए 30 से अधिक ड्रोन हमलों के जवाब में की गई है. इन हमलों का संचालन ईरान का रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) कर रहा था. अमेरिका ने चेतावनी दी है कि और अधिक सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए ये हमले तुरंत रोके जाएं.

इसे भी पढ़ें. जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

Latest News

US ने चीन समेत विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर लगाया प्रतिबंध, बीजिंग बोला- यह अवसर है खतरा नहीं!

Washington: अमेरिका ने विदेशी निर्मित ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस फैसले के पीछे राष्ट्रीय...

More Articles Like This