ईरानी लड़ाकू विमान के पायलट ब्रिगेडियर काजेमी का मिला शव, कतर के हमले में गई थी जान

US-Iran War: ईरानी वायुसेना ने कहा है कि ब्रिगेडियर जनरल माजिद काज़ेमी का शव बरामद कर लिया गया है. माजिद काजेमी Su-24MK लड़ाकू विमान के पायलट थे, जिनका विमान 2 मार्च को कतर के अल उदैद एयर बेस पर हमले की कोशिश के दौरान कतर वायुसेना के F-15QA लड़ाकू विमान द्वारा मार गिराया गया था. ईरानी वायुसेना के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर अगले कुछ घंटों में स्वदेश लाया जाएगा.

अन्य पायलटों की तलाश अभी भी जारी

वायुसेना ने यह भी बताया कि उसी घटना में मार गिराए गए Su-24MK के तीन अन्य पायलटों की तलाश अभी भी जारी है और उन्हें खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. ब्रिगेडियर जनरल माजिद खादेमी ईरान के सबसे शक्तिशाली सुरक्षा अधिकारियों में से एक थे. जून 2022 में, उन्हें आईआरजीसी के खुफिया संरक्षण संगठन का प्रमुख नियुक्त किया गया था.

खुफिया संगठन के प्रमुख का पद संभाला

2025 तक उन्होंने मोहम्मद काजेमी की जगह आईआरजीसी खुफिया संगठन के प्रमुख का पद संभाला था, जिनकी पहले के संघर्षों में मृत्यु हो गई थी. कई अन्य सैन्य अधिकारियों के विपरीत खादेमी केवल एक सामरिक अधिकारी नहीं थे, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक रक्षा विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी. ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि करते हुए बताया था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खुफिया संगठन के प्रमुख काजेमी की मौत हो गई.

हमले में काजेमी को मार दिया

रिपोर्ट में बताया गया कि तड़के सुबह एक हमले में काजेमी को मार दिया गया. आईआरजीसी ने उनकी मृत्यु की पुष्टि करते हुए इसे आपराधिक आतंकवादी हमले का नतीजा कहा था. आईआरजीसी ने काजेमी की हत्या के लिए अमेरिकी-यहूदी शासन के दुश्मन को जिम्मेदार ठहराया. हालांकि, हमले की सटीक जगह का तुरंत पता नहीं चला सका था. मीडिया रिपोर्टों ने तेहरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में इस्राइल-अमेरिका ने संपत्तियों को लक्षित करने वाले भारी हवाई हमलों को अंजाम दिया था.

इसे भी पढ़ें. जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

Latest News

US ने चीन समेत विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर लगाया प्रतिबंध, बीजिंग बोला- यह अवसर है खतरा नहीं!

Washington: अमेरिका ने विदेशी निर्मित ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस फैसले के पीछे राष्ट्रीय...

More Articles Like This

Exit mobile version