Washington: ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े संकेत दिए हैं. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही बातचीत अगले 48 घंटों में किसी बड़े नतीजे पर पहुंच सकती है. पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत काफी अच्छी तरह आगे बढ़ रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच जल्द ही कोई समझौता हो सकता है.
सही दिशा में चल रही बातचीत
ट्रंप ने यह भी कहा कि बातचीत सही दिशा में चल रही है. अगले 48 घंटों में पता चल जाएगा कि क्या समझौता होता है या नहीं? अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने मंगलवार को कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच आज या कल तक समझौता हो सकता है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है और जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है.
दोनों देशों के बीच समझौते का मसौदा तैयार
इस बीच ओमान के एक वरिष्ठ राजनयिक सूत्र की मानें तो दोनों देशों के बीच समझौते का मसौदा तैयार हो चुका है. ओमान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है. अगर समझौता हो जाता है, तो हॉर्मुज फिर से खुल जाएगा, जिससे दुनिया भर में तेल और अन्य सामान की आवाजाही आसान हो जाएगी.फिलहाल पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते से क्षेत्र में शांति की उम्मीद बढ़ी है.
आधुनिक मिसाइलों का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल
दूसरी ओर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के साथ पांच महीने तक चले संघर्ष के दौरान अमेरिकी सेना ने अपने कई लंबी दूरी तक मार करने वाले आधुनिक मिसाइलों का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल कर लिया है. इनमें एटीएसीएमएस (ATACMS) और प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल (PrSM) जैसी मिसाइलें शामिल हैं. इससे अमेरिका की सैन्य तैयारी को लेकर चिंता बढ़ गई है.
इसे भी पढ़ें. विपक्ष पर भड़के CM योगीः बोले- ये लोग लोकतंत्र विरोधी हैं, यही इनका असली चेहरा