ईरान-अमेरिका में शांति वार्ता कराने निकला “अशांति दूत”, वाशिंगटन जाने की तैयारी में है मुनीर

Must Read

Iran US War : दुनिया भर में अराजकता, आतंकवाद और अशांति का पर्याय बना पाकिस्तान ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता कराने निकल पड़ा है. फिलहाल पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर तेहरान में हैं. इसके साथ ही इस शांति वार्ता को लेकर वह ईरानी अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक कर रहे हैं और वहीं से सीधे अमेरिका जाने की तैयारी में हैं. इस मामले को लेकर मीडिया ने दावा करते हुए कहा कि तेहरान के बाद मुनीर सीधे वाशिंगटन की उड़ान भरेंगे.

बता दें कि इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका के बीच गत 11 अप्रैल को पहली शांति वार्ता हुई थी. लेकिन पाकिस्‍तान इसमें फेल साबित हुआ था. बता दें कि काफी लंबे समय तक चली वार्ता फिर भी कोई हल नही निकला और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी प्रतिनिधि मंडल एक दूसरे पक्ष को कोसते हुए अपने-अपने देश रवाना हो गए थे.

पहली वार्ता फेल होने के बावजूद कामयाब हुआ पाकिस्‍तान

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता कराकर अपनी इमेज सुधारना चाहता है. ताकि उसे और देश भी कर्जा दे सकें. बताया जा रहा है कि पहले दौर की वार्ता फेल होने के बावजूद पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर अपने मकसद में कामयाब हो गए. क्‍योंकि पाकिस्तान को इस्लामाबाद वार्ता के तुरंत बाद सऊदी और कतर से 5 अरब डॉलर की सहयोग राशि मिल गई. ऐसे में माना जा रहा है कि अब पाकिस्तान की नजर ओमान जैसे देशों पर भी है, जो उसकी झोली में कुछ और रकम डाल सकता है. लिहाजा पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर कल वाशिंगटन जाने वाले हैं.

मुनीर ने ईरानी विदेश मंत्री से की मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट के दौरान पाकिस्तान इन दिनों अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीति में मध्यस्थता का प्रयास कर रहा है. बता दें कि बुधवार से ही मुनीर तेहरान के दौरे पर हैं, जहां वह ईरानी अधिकारियों से उच्चस्तरीय बातचीत के जरिये दूसरे दौर की शांति वार्ता में शामिल होने के लिए सहमति बना रहे हैं. तेहरान में मुनीर की मुलाकात ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से हुई. पाकिस्तानी सैन्य सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा दोनों देशों के बीच फासले को कम करने और सीजफायर को मजबूत बनाने के प्रयासों का हिस्सा है.

इसे भी पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप को सता रहा AI का डर! बोले- इंसानों को हो सकता है खतरा

Latest News

Aaj Ka Rashifal: किस्मत का साथ मिलेगा या बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 17 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This