ट्रंप के बाद अब स्कॉट बेसेंट ने ईरान को दी धमकी, बोले- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किले…

Must Read

Iran-USA Conflict: ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध और भी ज्‍यादा गहरा हो गया. दोनों देशों के बीच अब विवाद खुलकर सामने आ रहा है. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 48 घंटे में नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरानी ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमला करेगा. इस दौरान इसका जवाब देते हुए ईरान ने भी सख्त बयान दिया है कि अगर हमला हुआ तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.

इस मामले को लेकर यूएस ट्रेजरी सचिव स्‍कॉट बेसेंट ने मीडिया से बातचीत के दौरान इंटरव्यू में कहा कि ईरान की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किलेबंदी को कमजोर करने के लिए अमेरिकी सैन्य बलों का इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि “यह अभियान जारी रहेगा जब तक कि ईरानी किले पूरी तरह नष्ट नहीं हो जाते.”

हमने ईरानी क्षमताओं को नष्ट कर दिया है

इसके साथ ही उन्होंने मीडिया की उस रिपोर्टिंग पर भी आपत्ति जताई जिसमें युद्ध की घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के कदमों को जनता तक सही तरीके से नहीं पहुंचाया जा रहा. उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर क्रिस मर्फी का भी नाम लिया, जिन्होंने पहले इसी प्रोग्राम में कहा था कि ट्रंप प्रशासन ने युद्ध पर नियंत्रण खो दिया है. ऐसे में बेसेंट ने इसे गलत बताया और कहा, “हमने ईरानी क्षमताओं को नष्ट कर दिया है.”

ईरान ने अमेरिका को दी सख्‍त चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की इस्लामिक रिवोल्‍यूशनरी गाईस कॉर्प्‍स ने अपने एक बयान में कहा कि अगर ट्रंप ईरानी ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमला करता है, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. इतना ही नही बल्कि IRGC ने यह भी कहा कि अगर अमेरिकी शेयर वाली कंपनियों को नुकसान हुआ, तो उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा. क्‍योंकि जिन देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं, वहां के ऊर्जा प्रतिष्ठान अब “कानूनी” लक्ष्य बन जाएंगे. साथ ही IRGC ने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि “हमने युद्ध शुरू नहीं किया और अब भी नहीं करेंगे, लेकिन अगर दुश्मन हमारे पावर प्लांट्स को नुकसान पहुंचाता है, तो हम देश और अपने लोगों के हित की रक्षा के लिए सब कुछ करेंगे.”

 इसे भी पढ़ें :- US ने ईरान का अमेरिकी लड़ाकू विमान मार गिराने के दावे को बताया गलत, कहा- सुरक्षित है सभी विमान

Latest News

ईरान जंग में 42 अमेरिकी विमान तबाह! सामने आई चौकाने वाली रिपोर्ट

US Iran War: ईरान युद्ध को लेकर एक चौकाने वाला दावा सामने आया है. दरअसल, अमेरिकी संसद की एक...

More Articles Like This