Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार मे बड़ी गिरावट के साथ काराेबार की शुरुआत, जानें सेसेंक्स-निफ्टी का हाल 

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: मध्य पूर्व में तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला. सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 1,309 अंक या 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,223 और निफ्टी 408 अंक या 1.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,705 पर था.

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट देखी गई. सूचकांकों में मेटल, पीएसयू बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स टॉप लूजर्स थे. रियल्टी, डिफेंस, आईटी, हेल्थकेयर, एनर्जी, इन्फ्रा, मीडिया, सर्विसेज और पीएसई सूचकांक भी लाल निशान में थे. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई.

आज के टाप गेनर्स और लूजर्स 

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,248 अंक या 2.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 53,607 और निफ्टी स्मॉलकैप 387 अंक या 2.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,331 पर था. सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, ट्रेंट, एक्सिस बैंक,एमएंडएम, भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे. केवल एचसीएल टेक ही हरे निशान में था.

एशियाई बाजारों में भी बड़ी बिकवाली

वहीं, एशियाई बाजारों में भी बड़ी बिकवाली देखी जा रही है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे. अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे. भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं. शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने 5,518.39 करोड़ रुपए की इक्विटी में निकासी की थी. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) ने 5,706.23 करोड़ रुपए का निवेश किया था.

इसे भी पढें:-Silver Price Today: भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानें ताजा रेट

Latest News

PMUY से देश में लगभग हर घर तक पहुंचा LPG कनेक्शन, वितरण व्यवस्था में हुआ सुधार: मंत्री

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देश में LPG कनेक्शन तेजी से बढ़े हैं. सरकार ने 25 लाख नए कनेक्शन और सब्सिडी का ऐलान किया है.

More Articles Like This