ट्रंप ने रोकी जंग, अमेरिकी राष्ट्रपति के पोस्ट से फिर बढ़ी हलचल, ईरान बोला- यह शैतान के लिए एक और हार

Must Read

US-Iran War Ceasefire: मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान से उनकी सकारात्मक बातचीत हुई है और जंग के पूरी तरह समाधान निकलने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी कहा कि वह ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर होने वाले सभी हमलों को पांच दिनों के लिए टाल रहे हैं. ट्रंप के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये युद्ध अब धीरे-धीरे सुलह की ओर बढ़ रहा है. डोनाल्ड ट्रंप के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से हलचल बढ़ गई है.

अमेरिका के साथ नहीं हुई है कोई बात

हालांकि ईरान इस बात से इनकार कर रहा है कि पर्दे के पीछे या प्रत्यक्ष रूप से उसकी अमेरिका के साथ कोई बात नहीं हुई है और ये दावे झूठे हैं. ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में बहुत अच्छी और सकारात्मक बातचीत हुई है, जो मध्य पूर्व में हमारे संघर्ष के पूरी तरह समाधान से जुड़ी है.

सभी सैन्य हमले पाँच दिनों के लिए स्थगित

इन गहन, विस्तृत और रचनात्मक बातचीत के माहौल को देखते हुए, जो पूरे सप्ताह जारी रहेगी, मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर होने वाले सभी सैन्य हमलों को पाँच दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाए. यह फैसला चल रही बैठकों और चर्चा की सफलता पर निर्भर करेगा. डोनाल्ड ट्रंप के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से हलचल बढ़ गई है.

लड़ाई जारी, यह शैतान के लिए एक और हार

ट्रंप के इस ऑल कैप्स वाले सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ईरान राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता इब्राहीम रेजाइ ने कहा कि लड़ाई जारी है और यह शैतान के लिए एक और हार है. ट्रंप और अमेरिका एक बार फिर हार गए हैं. ईरान की ओर से आई ये प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति को उकसाने वाली है. यहां तक कि ईरान इस बात से भी इनकार कर रहा है कि पर्दे के पीछे या प्रत्यक्ष रूप से उसकी अमेरिका के साथ कोई बात नहीं हुई है और ये दावे झूठे हैं.

अमेरिका के शेयर बाजार में उछाल

ईरान ट्रंप के इस कदम को अपने सामने झुकने वाला बता रहा है. फिलहाल इससे अमेरिका के शेयर बाजार में उछाल देखा जा रहा है और ईरान के पड़ोसी देशों में भी थोड़ी राहत देखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें. ‘टाला गया ईरान में पावर प्लांट पर हमले का प्लान’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This