ईरान में विरोध-प्रदर्शनों के बीच बरसों पुरानी पाबंदी खत्म, अब सड़कों पर महिलाएं चला सकेंगी बाइक

Tehran: ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शनों का असर अब दिखना शुरू हो गया है. रूढ़िवादी बेड़ियों को तोड़ते हुए ईरान ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब ईरान ने भी अपनी महिलाओं को औपचारिक रूप से बाइक और स्कूटर चलाने का अधिकार दे दिया है. अब ईरानी महिलाएं न केवल सड़क पर दोपहिया वाहन दौड़ा सकेंगी बल्कि उन्हें कानूनी तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस भी जारी किए जाएंगे.

अब सऊदी अरब के नक्शेकदम पर चलने लगा है ईरान

महिलाओं ने अपनी आजादी और अधिकारों के लिए सड़कों पर लंबी लड़ाई लड़ी है. बताया जा रहा है कि ईरान अब सऊदी अरब के नक्शेकदम पर चलने लगा है. जानकार बताते हैं कि ईरान में अब तक महिलाओं के बाइक चलाने पर कोई सीधा लिखित प्रतिबंध तो नहीं था लेकिन प्रशासनिक स्तर पर उन्हें लाइसेंस देने से मना कर दिया जाता था.

उपराष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही खत्म

इस कानूनी धुंधलके की वजह से अगर कोई महिला सड़क हादसे का शिकार होती थी तो कानूनन उसे ही जिम्मेदार ठहराया जाता था. अब उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ के हस्ताक्षर के साथ ही यह अस्पष्टता हमेशा के लिए खत्म हो गई है. मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद अब ट्रैफिक पुलिस के लिए कुछ चीजें अनिवार्य कर दी गई हैं.

जारी किया जाएगा ‘मोटरसायकल चालक लाइसेंस’

महिला आवेदकों को बाइक चलाने की आधिकारिक ट्रेनिंग दी जाएगी. पुलिस की सीधी निगरानी में ड्राइविंग टेस्ट (परीक्षा) आयोजित होंगे. परीक्षा पास करने वाली महिलाओं को विधिवत ‘मोटरसायकल चालक लाइसेंस’ जारी किया जाएगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला ईरान में हाल के वर्षों में हुए राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शनों का असर है.

महिलाओं ने सड़कों पर लड़ी लंबी लड़ाई

महिलाओं ने अपनी आजादी और अधिकारों के लिए सड़कों पर लंबी लड़ाई लड़ी है. हालांकि सरकार ने इस दौरान भारी सख्ती दिखाई लेकिन अब सामाजिक दबाव के बीच कानून में ढील दी जा रही है. सऊदी अरब ने अपने विजन 2030 के तहत पहले ही महिलाओं को कार चलाने, बिना पुरुष अभिभावक के विदेश यात्रा करने और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने जैसी बड़ी छूटें दे दी हैं.

इसे भी पढ़ें. Pakistan: इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 10 लोगों की मौत, 80 घायल

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version