इजरायल का लेबनान में भीषण हवाई हमला, अब तक 20 लोगों की मौत, हिजबुल्लाह ने भी 4 सैनिक मारे

Must Read

New Delhi: इजरायली सेना ने गुरूवार देररात को दक्षिणी लेबनान में भीषण हवाई हमला किया था. अब तक इस हमले में मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंच गई है. इससे पहले 16 लोगों की जान चली गई थी. हमले में गंभीर चार लोगों की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. हिजबुल्लाह की ओर से जवाबी कार्रवाई के तौर पर दागे रॉकेटों से इजरायल के 4 सैनिकों की भी मौत हो गई.

सबसे बड़े हमलों में से एक

लेबनान में हालिया दिनों में यह इजरायल के सबसे बड़े हमलों में से एक है. इजरायल ने ईरान-अमेरिका समझौते की परवाह ना करते हुए हमले किए हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को लेबनान में बमबारी ना करने के लिए चेता चुके हैं क्योंकि इससे शांति समझौता खतरे में पड़ता है. लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान के नबातीह जिले में इजरायली हवाई हमलों और आर्टिलरी शेलिंग में 20 लोग मारे गए हैं.

कुछ लोग स्ट्राइक के बाद से लापता

हमलों में कई लोग घायल हो गए हैं और कुछ लोग स्ट्राइक के बाद से लापता हैं. एजेंसी ने कहा कि रातभर इजरायल ने बमबारी की, जिसमें घरों को निशाना बनाया गया. NNA ने कहा है कि इजरायली आर्टिलरी से नबातीह शहर के साथ-साथ कफर जौज और आसपास के कई शहरों में बमबारी की है, जिनमें कफर रेमन और जेबदीन शामिल हैं.

हिजबुल्लाह को निशाना बनाया

इजरायली सेना की नॉर्दर्न कमांड के प्रमुख मेजर जनरल ओरी गोर्डिन की ओर से कहा गया है कि उन्होने हिजबुल्लाह को निशाना बनाया है. हवाई हमले के कुछ घंटों बाद हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल के शहर किरयात शमोना और एक सैन्य अड्डे पर रॉकेट दागने की जिम्मेदारी ली है. हिजबुल्लाह ने इसे पैरामेडिक सेंटर पर हुए हमले का बदला कहा है.

चार इजराइली सैनिक मारे

हिजबुल्लाह के जवाबी हमले में चार इजराइली सैनिक मारे गए हैं. मारे गए सैनिकों में से एक IDF की 52वीं बटालियन के कमांडर 32 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल डोर गेदालिया बेन सिमोन हैं. इजरायली सेना के अनुसार, लेबनान से उत्तरी इजरायल की ओर 30 रॉकेट दागे गए. इससे कई इमारतों को भी नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़ें. US से डील के विरोध में उतरे ईरान के कट्टरपंथी संगठन, स्विट्जरलैंड नहीं पहुंचा तेहरान का प्रतिनिधिमंडल!

Latest News

ब्रह्मपुत्र पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बना रहा चीन, जवाब में भारत भी रच रहा ‘चक्रव्यूह’

China Dam: चीन ने तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी के निचले हिस्से पर दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोइलेक्ट्रिक...

More Articles Like This