Lebanon Attack: लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 41 लोगों की मौत; नबी शीट में कई इमारतें तबाह

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Attack on Lebanon: मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल ने लेबनान में बड़ा सैन्य हमला किया है. इस हमले में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. हमले के बाद नबी शीट इलाके में तबाही का मंजर दिखाई दिया.

हमले के बाद इलाके में एक बड़े गड्ढे के आसपास जली हुई इमारतें, टूटी हुई छतें और जमीन पर बिखरे हथियार नजर आए. कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास के इलाके में भारी नुकसान हुआ.

धमाकों की आवाज से दहल उठा इलाका

ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह से जुड़े मोहम्मद मूसा ने नबी शीट में हुए हमले के बारे में एएफपी को बताया कि धमाकों की आवाज बेहद तेज थी. उन्होंने कहा, “धमाकों की आवाज किसी फिल्म में होने वाले विस्फोट जैसी लग रही थी. बाद में हमें पता चला कि यहां एक कमांडो ऑपरेशन चलाया जा रहा था.”

पायलट को ढूंढने के लिए चलाया गया ऑपरेशन

इजरायली सेना ने शुक्रवार दोपहर को लेबनान के नबी शीट इलाके को खाली करने की चेतावनी जारी की थी. नबी शीट के मेयर हानी मौसावी ने बताया कि चेतावनी मिलने के बाद बच्चों और परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई थी.

इजरायल ने शनिवार को जानकारी दी कि उसने पायलट अराद के शव की तलाश के लिए लेबनान में रात भर सैन्य अभियान चलाया था. हालांकि 1986 से लापता इस नेविगेटर के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी.

इजरायली सेना के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान अराद से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली और इस मिशन में इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के किसी सैनिक के घायल होने की खबर नहीं है.

नेतन्याहू का बयान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस ऑपरेशन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभियान में अराद का कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन इजरायल अपने लापता सैनिकों को ढूंढने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार अपने हर लापता सैनिक को वापस लाने के प्रयास जारी रखेगी.

हमले में 41 लोगों की मौत

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नबी शीट और उसके आसपास हुए हमलों में 41 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हुए हैं. धमाके इतने शक्तिशाली थे कि एक कार उछलकर एक इमारत की दूसरी मंजिल तक जा पहुंची. कई इमारतें ढह गईं और घरों को भारी नुकसान हुआ. एक क्षतिग्रस्त घर में हिजबुल्लाह नेताओं के पोस्टरों के फटे हुए अवशेष भी दिखाई दिए, जो हमले की तीव्रता को दर्शाते हैं.

यह भी पढ़े: Iran Attack Lebanon: इजरायल ने लेबनान में बरसाए बम, चार लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version